फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman going to celebrate brotherhood died in an accident

भाईदूज मनाने जा रही महिला की हादसे में मौत

Mon, 16 Nov 2020 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman going to celebrate brotherhood died in an accident

पति के साथ बाइक से मायके जा रही थी अंजलि, डंपर की साइड लगने से हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया

बीसलपुर। भैयादूज पर भाई को तिलक करने के लिए पति संग बाइक से मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि डंपर ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक की साइड में टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ा और पीछे बैठी महिला गिर गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पति से मिली तहरीर पर डंपर नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं हेलमेट लगाए होने के कारण बाइक चला रहे युवक को कोई चोट नहीं आई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मटैना निवासी रमेश वर्मा खेती करते हैं। सोमवार की पूर्वाह्न करीब 10 बजे भैयादूज के मौके पर पत्नी अंजली (19 साल) को लेकर ससुराल निगोही (शाहजहांपुर) के गांव कबीराचक जा रहे थे। शाहजहांपुर रोड पर खनंका गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे डंपर ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर अंजली बाइक से सड़क पर गिर गईं और उनका सिर किसी चीज से टकरा गया। उधर, चालक डंपर छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल अंजली को आनन-फानन में सीएचसी भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। सूचना पर अंजली के ससुराल और मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कोतवाल सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पति से मिली तहरीर पर डंपर नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते भाई को तिलक करने हंसी खुशी घर से निकली थी अंजली
बीसलपुर। भैयादूज पर महिला की मौत के बाद एक पल में दो परिवारों में मातम छा गया। खुशनुमा परिवार में चीखपुकार मच गई। हर कोई हादसे को लेकर गमगीन दिखा। रिश्तेदार और आसपास के लोगों ने इस दुखद घड़ी में परिवार वालों को ढांढस बंधाया। दिन भर पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने वालों की आवाजाही बनी रही।

निगोही थाना क्षेत्र के गांव कबीराचक गांव की रहने वाली अंजली की शादी नौ माह पहले ही हुई थी। परिजनों के अनुसार अंजली चार बहनों में सबसे बड़ी थी। तीन छोटी बहनें खुशबू, छाया और करिश्मा हैं। एक भाई अंजेश है। शादी के बाद पहली भैयादूज पर मायके अपने इकलौते भाई को तिलक करने जाने के लिए उसने कई दिनों पहले से ही तैयारी कर रखी थी। सुबह पति के साथ बाइक पर हंसी-खुशी घर से रवाना हुआ। उधर, अंजलि के मायके वाले भी दंपती के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच जब हादसे में अंजली की मौत की खबर घर पहुंची तो हंसते-खेलते परिवार में चीखपुकार मच गई। दोनों परिवार के लोग सीएचसी पहुंचे और शव देख रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed