फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman eloped with other community lover leaving behind three children

Pilibhit News: तीन बच्चों को छोड़कर गैर समुदाय के प्रेमी संग फरार हुई महिला, नकदी-जेवर भी ले गई

Sun, 09 Jul 2023 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jul 2023 06:29 PM IST
सार

पीलीभीत में एक महिला ने अपने तीन बच्चों से मुंह मोड़ लिया। वह बच्चों को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। अपने साथ नकदी जेवर भी ले गई। महिला की मां ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Woman eloped with other community lover leaving behind three children
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत जनपद में पति से अलग रह रही महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की मां ने बताया कि उसने अपनी लड़की की शादी 11 साल पहले की थी। शादी के कुछ साल बाद से वह मायके में रह रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक गैर समुदाय का युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह वर्ष 2012 में कलीनगर क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुआ था। शादी के बाद पुत्री ने दो पुत्र एक पुत्री का जन्म दिया। पुत्री पिछले पांच वर्षों से मायके में रह रही थी। पति कभी उसे विदा कराने के लिए नहीं आया। इसी दौरान विवाहिता का गांव के ही गैर समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इस गैंग से रहें सावधान: डेबिट कार्ड बदलकर निकालता है रकम, ATM से रुपये निकालते समय न करें ये गलती
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छह जुलाई को विवाहिता दिन के करीब 12 बजे अपने बच्चों को छोड़कर चली गई। वह घर से सोने का हार, सोने की झुमकी, टीका, पायलें और 50 हजार रूपये भी ले गई। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू शाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed