फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman dies of dengue in Bilsanda, youth suspected in Bisalpur

बिलसंडा में महिला की डेंगू से मौत, बीसलपुर में युवक संदिग्ध

Wed, 03 Nov 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of dengue in Bilsanda, youth suspected in Bisalpur
पीलीभीत। डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अब तक 115 मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। इसके अलावा निजी लैब में भी लगातार डेंगू की पुष्टि हो रही है। सोमवार को बिलसंडा में एक महिला की मौत हो गई। जबकि बीसलपुर में युवक में डेंगू के लक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनका पुत्र अमित कुमार तीन दिन पूर्व बुखार की चपेट में है। नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, मगर कोई बुखार में सुधार नहीं होने पर मंगलवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने जांच कराई, तो उसे डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि पहली जांच में डेंगू के कुछ लक्षण मिले हैं। बुधवार को दूसरी जांच होगी। दूसरी जांच पर डेंगू की पुष्टि होगी।
विज्ञापन

बिलसंडा। नगर के वार्ड नंबर पांच मोहल्ला निवासी जमुना प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी मीना देवी को एक सप्ताह से तेज बुखार था। बुखार आने पर उन्होंने नगर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लैब में जांच कराने पर प्रारंभिक डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान बरेली के अस्पताल में सोमवार की रात महिला ने दम तोड़ दिया। नगर के अधिवक्ता आशीष सक्सेना ने डीएम को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed