{"_id":"60fc150b8ebc3e583e16d0d9","slug":"woman-dies-in-hotel-came-with-young-man-fear-of-strangulation-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: युवक के साथ होटल में आई महिला की मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: युवक के साथ होटल में आई महिला की मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका, आरोपी फरार
Sat, 24 Jul 2021 06:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 24 Jul 2021 06:56 PM IST
सार
युवक ने अपनी आईडी जमा कर दी थी, लेकिन महिला की आईडी नहीं दी थी। इसके बाद युवक कुछ देर में आने की बात कहकर होटल से चला गया। महिला होटल में ही रुकी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के छतरी चौराहा पर स्थित कुमार होटल में दोपहर तीन बजे के आसपास करीब 29 वर्षीय युवक एक 32 वर्षीय महिला को लेकर होटल में पहुंचा था। मैनेजर को कुछ देर रुकने के बाद खटीमा दवा लेने जाने की बात कहते हुए रुम बुक कराया था।
विज्ञापन
युवक ने अपनी आईडी जमा कर दी थी, लेकिन महिला की आईडी नहीं दी थी। इसके बाद युवक कुछ देर में आने की बात कहकर होटल से चला गया। महिला होटल में ही रुकी थी। जब मैनेजर रुम की तरफ गया तो उसने कमरे में ताला लटका देखा। तो उसे कुछ शक हुआ।
विज्ञापन
इस पर उसने खिड़की को खोलकर देखा। तो महिला का शव क्षत विक्षत हालत में बेड पर पड़ा ह़ुआ था। मामले की सूचना मिलते ही एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम, शहर कोतवाल अतर सिंह और सुनगढ़ी इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाकर कमरा खुलवाया गया। महिला के मुंह से काले छाग आ रहे थे। पुलिस की प्रथम दृष्यता जांच में मामला हत्या का निकालकर आया है। इधर होटल के सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण युवक का पता नहीं चल सका है।