{"_id":"666f76032c9964f36206dd4a","slug":"woman-dies-after-delivery-commotion-ensues-by-placing-body-at-nursing-home-gate-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118002-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रसव के बाद महिला की मौत, नर्सिंग होम के गेट पर शव रखकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रसव के बाद महिला की मौत, नर्सिंग होम के गेट पर शव रखकर हंगामा
Mon, 17 Jun 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार की मौजूदगी में अस्पताल सील करते स्वास्थ्य कर्मी । संवाद
पूरनपुर। निजी नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मौके पर जमकर हंगामा भी हुआ। संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ अस्पताल को सील कर दिया गया है।
थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी नन्हे लाल शर्मा ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को वह पत्नी रीता देवी को सीएचसी लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि सीएचसी कर्मियों ने निजी अस्पताल जाने की सलाह दी। आशा वर्कर ने कोतवाली रोड पर स्थित रामा नर्सिंग होम में अच्छे इलाज का भरोसा देकर शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे प्रसूता को भर्ती करा दिया।
आरोप है कि मना करने के बाद भी यहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद से रीता की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। शनिवार शाम तक खून न रुकने पर डॉक्टर ने एक कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराकर रीता को बरेली के लिए रेफर कर दिया। बरेली के निजी अस्पताल में पहुंचने पर वहां के चिकित्सक ने तीन घंटे पहले ही मौत होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजन रात में ही रीता का शव लेकर रामा नर्सिंग होम पहुंचे। जानकारी पर संचालक ताला लगाकर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने रीता का शव अस्पताल गेट पर रखकर हंगामा किया। रविवार को नन्हे लाल ने अस्पताल संचालक योगेश वर्मा, आरपी राठौर, हिमांशू वाजपेयी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया।
०००००००
एमडी पर धमकाने का आरोप
नन्हे लाल ने बताया कि खुद को नर्सिंग होम का एमडी बताने वाले व्यक्ति ने पुलिस में पकड़ होने और कुछ न कर पाने की धमकी दी। पुलिस से कार्रवाई कराने के लिए वह कोतवाली के अंदर तक भी गया। उन्होंने बताया कि आरोपी कक्षा आठ पास है। उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले पहले से दर्ज होने की जानकारी हुई है।
००००००
फूंका सीएमओ का पुतला
पूरनपुर। प्रांतीय व्यापारी नेता विजय पाल विक्की ने घटना की जानकारी पर नर्सिंग होम के गेट पर पहुंचकर पीड़ित को मामले में कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। साथ ही पूर्व में हुई शिकायत के बाद मामले को ठंडे बस्ता में डाल देने के विरोध में सीएमओ का पुतला फूंका। विजय पाल ने बताया कि क्षेत्र में तमाम अस्पताल गलत ढंग से चल रहे है। जांच के नाम पर अस्पतालों को सील कर वसूली के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जा रहा है।
००००००
शिशु को पहुंचाया निजी अस्पताल
नन्हेलाल ने बताया कि ढाई साल पहले पीलीभीत के गांव मेदना निवासी रीता देवी से उसकी शादी हुई थी। पहली संतान के रूप में बेटे ने जन्म लिया। निजी अस्पताल संचालकों ने उसकी पत्नी की जिंदगी ले ली। जन्मे पुत्र को शनिवार रात नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
०००००
अस्पताल अवैध ढंग से संचालित होने की पूर्व में हुई शिकायत पर जांच की गई थी। जांच में अस्पताल संचालक ने अभिलेख दिखाए थे। मौके पर पहुंचने पर अस्पताल में मरीज ही नहीं मिले थे। वर्तमान में अस्पताल बगैर पंजीकरण का नवीनीकरण कराए बिना संचालित हो रहा था। अस्पताल सील कराकर दो दिन के अंदर अभिलेख मांगे गए है। - डॉ. अनिकेत गंगवार, प्रभारी चिकित्साधिकारी