फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman cuts daughter nose with her teeth in pilibhit

Pilibhit News: प्रेमी के लिए 40 साल की महिला ने छोड़ा परिवार, बेटी ने मारा ताना तो दांत से काटी नाक

Sat, 02 Dec 2023 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Dec 2023 05:47 PM IST
सार

बीसलपुर क्षेत्र में 40 साल की महिला पति और 17 साल की बेटी को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। बेटी जानकारी जुटाते हुए उसके पास पहुंची तो दोनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान महिला ने दांत से बेटी की नाक दबा डाली। 

विज्ञापन
Woman cuts daughter nose with her teeth in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में अजब मामला सामने आया है। 40 साल की महिला पति और बेटी को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। इस पर उसकी बेटी ने समाज में बदनामी कराने का ताना मारा। इससे गुस्साई महिला ने दांत से बेटी की नाक चबाकर उसे घायल कर दिया। यह मामला क्षेत्र में शनिवार को चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन


बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला तीन दिन पूर्व दूसरे गांव में रह रहे अपने प्रेमी के घर चली गई थी। महिला की 17 वर्षीय बेटी पता लगाते हुए शनिवार सुबह अपनी मां के पास पहुंची। उसने अपनी मां को काफी बुरा भला कहा। सरेआम मां-बेटी में काफी नोकझोंक हुई। झगड़ा होता देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: 'मेरा अपहरण नहीं हुआ, बीमार भाई को देखने गई थी'; मुकदमा दर्ज होने के बाद थाने पहुंची विवाहिता
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भीड़ ने किया बीचबचाव 
विवाद बढ़ने पर महिला ने अपनी बेटी को घर जाने के लिए कहा। बेटी घर जाने की बजाये चीख चीखकर मां को खरी-खोटी सुनाने लगी। बेटी बार-बार मां से समाज में नाक कटाने की बात कह रही थी। इससे गुस्साई महिला ने दांत से बेटी की नाक चबा डाली, जिससे वह घायल हो गई। जैसे-तैसे भीड़ ने दोनों को अलग किया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि इस मामले में अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed