{"_id":"64744479d1b81316c100a0c4","slug":"woman-cut-vein-of-her-hand-in-pilibhit-after-if-in-laws-stopped-entering-house-2023-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तूने ये क्या किया: प्रेम विवाह के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता संग हुआ ऐसा सुलूक, बीच सड़क उठा लिया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूने ये क्या किया: प्रेम विवाह के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता संग हुआ ऐसा सुलूक, बीच सड़क उठा लिया खौफनाक कदम
Mon, 29 May 2023 01:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 May 2023 01:16 PM IST
सार
पीलीभीत में ससुराल वालों ने विवाहिता को घर में घुसने नहीं दिया। इस पर उसने हाथ की नस काट ली। विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में थाने में समझौता हो गया और ससुराल वाले विवाहिता को घर ले गए।
विज्ञापन
विवाहिता ने काटी नस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के जहानाबाद में प्रेम विवाह करने के बाद विवाहिता जब ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इससे क्षुब्ध होकर विवाहिता ने हाथ की नस काट ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीएचसी में विवाहिता का इलाज कराया गया।
शाम को थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया। ससुराल वाले विवाहिता को घर ले गए। मामला कस्बे के कच्ची हवेली मोहल्ले का है। यहां के एक युवक ने पीलीभीत शहर की लड़की से कुछ समय पहले प्रेम-प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज की थी।
युवक के परिजन रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे थे। शादी के बाद ससुराल वालों ने दोनों से कोई संबंध नहीं रखा। जिस पर युवक पत्नी को लेकर किराये के मकान में रहने लगा। रविवार शाम करीब छह बजे विवाहिता अपनी ससुराल पहुंची। यहां काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही। जब ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला, तब विवाहिता ने दरवाजे पर ही अपनी कलाई की नस काट ली।
विज्ञापन
घर के बाहर चबूतरे पर विवाहिता की कलाई से खून निकलने लगा। वह बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोतवाल अशोक पाल ने बताया है जानकारी मिलने पर वह स्वयं मौके पर गए थे। उपचार के बाद थाने में विवाहिता व ससुराल को बुलाया गया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिसके बाद विवाहिता अपनी ससुराल चली गई।