फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   woman cut vein of her hand In Pilibhit After If in-laws stopped entering house

तूने ये क्या किया: प्रेम विवाह के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता संग हुआ ऐसा सुलूक, बीच सड़क उठा लिया खौफनाक कदम

Mon, 29 May 2023 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 May 2023 01:16 PM IST
सार

पीलीभीत में ससुराल वालों ने विवाहिता को घर में घुसने नहीं दिया। इस पर उसने हाथ की नस काट ली। विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में थाने में समझौता हो गया और ससुराल वाले विवाहिता को घर ले गए।

विज्ञापन
woman cut vein of her hand In Pilibhit After If in-laws stopped entering house
विवाहिता ने काटी नस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद में प्रेम विवाह करने के बाद विवाहिता जब ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इससे क्षुब्ध होकर विवाहिता ने हाथ की नस काट ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीएचसी में विवाहिता का इलाज कराया गया। 
विज्ञापन


शाम को थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया। ससुराल वाले विवाहिता को घर ले गए। मामला कस्बे के कच्ची हवेली मोहल्ले का है। यहां के एक युवक ने पीलीभीत शहर की लड़की से कुछ समय पहले प्रेम-प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज की थी। 
विज्ञापन


युवक के परिजन रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे थे। शादी के बाद ससुराल वालों ने दोनों से कोई संबंध नहीं रखा। जिस पर युवक पत्नी को लेकर किराये के मकान में रहने लगा। रविवार शाम करीब छह बजे विवाहिता अपनी ससुराल पहुंची। यहां काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही। जब ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला, तब विवाहिता ने दरवाजे पर ही अपनी कलाई की नस काट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर चबूतरे पर विवाहिता की कलाई से खून निकलने लगा। वह बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

कोतवाल अशोक पाल ने बताया है जानकारी मिलने पर वह स्वयं मौके पर गए थे। उपचार के बाद थाने में विवाहिता व ससुराल को बुलाया गया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिसके बाद विवाहिता अपनी ससुराल चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed