फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Within ten years, cracks appeared in the wall of Ayush wing, door broke

Pilibhit News: दस साल में ही आयुष विंग की दीवार में पड़ गईं दरारें, टूट गया दरवाजा

Sat, 18 May 2024 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Within ten years, cracks appeared in the wall of Ayush wing, door broke
मेडिकल कॉलेज परिसर ​​​स्थित आयुष विंग भवन में चिकित्सक कक्ष में टूटा पड़ा शौचालय का दरवाजा । सं
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में दस साल पहले बनाए गए आयुष विंग का मौजूदा समय में बुरा हाल है। भवन के अंदर की दीवार में दरारें पड़ गई हैं तो शौचालय के दरवाजे गलकर टूट गए हैं। ऐसे में यहां मौजूद चिकित्सकों और स्टाॅफ को परेशानी होती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ही आयुष भवन बनाया गया है। यहां पर आयुर्वेदिक दवाएं दी जाती है और मरीजों का इलाज किया जाता है। यहीं पर मलेरिया की जांच भी होती है। इस भवन का निर्माण करीब 10 वर्ष पूर्व कराया गया था। भवन का सही से रखरखाव न होने से बुरा हाल हो गया है। यहां पर दीवार में दरारें पड़ गई हैं तो शौचालय के दरवाजे टूट कर उखड़ गए हैं। यही नहीं पानी की टोंटी भी खराब हैं। दीवार में पड़ी दरारों के कारण अंदर बैठने वालों को हमेशा हादसे का डर सताता रहता है।
विज्ञापन

........
वर्ष 2013 में हुआ था निर्माण
आयुष विंग भवन का वर्ष 2013 में निर्माण कराया गया था। इसके बाद रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया, फिलहाल भवन की स्थिति काफी खराब है। यहां आने वाले मरीजों को हमेशा किसी हादसे का डर सताता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
बैटरे भी खराब, बिजली जाने पर गर्मी से बेहाल हो जाता है स्टाॅफ
आयुष विंग में बिजली के साथ ही इन्वर्टर की भी व्यवस्था की गई थी। बाद में इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। मौजूदा समय में इन्वर्टर चलाने के लिए रखे गए बैटरे खराब हैं। ऐसे में बिजली जाने पर यहां मौजूद स्टाॅफ गर्मी में बेहाल हो जाता है। अधिकारियों से शिकायत की गई पर सुनवाई नहीं हुई।

-
आयुष विंग की दीवार में पड़ी दरारों की अभियंता से जांच कराई जाएगी। यह कब बनीं थी और कार्यदायी संस्था कौन थी इसे भी दिखवाया जाएगा। जांच के बाद ही निर्णय किया जाएगा।
- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ

मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित आयुष विंग भवन में चिकित्सक कक्ष में टूटा पड़ा शौचालय का दरवाजा । सं

मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित आयुष विंग भवन में चिकित्सक कक्ष में टूटा पड़ा शौचालय का दरवाजा । सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed