फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   With the start of helicopter service, employment opportunities will increase along with tourism.

Pilibhit News: हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से पर्यटन के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Sat, 30 Dec 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
With the start of helicopter service, employment opportunities will increase along with tourism.
बाटर हट पर घूमते सैलानी । स्रोत - पर्यटक
कलीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिलचस्पी से पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीदें जोर पकड़ रही हैं। इससे न केवल पर्यटन का विस्तार होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की 16वीं बैठक में सीएम ने कतर्नियाघाट, दुधवा और चूका बीच में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के साथ फोरलेन सेवा शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के पर्यटन स्थल को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम के निर्देश के बाद पर्यटन विभाग ने पूर्व में चार देशों के वन्य जीव विषयों को प्रदेश के टाइगर रिजर्व का भ्रमण भी कराया था। उधर, अक्तूबर में पीटीआर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन को और भी विकसित करने के निर्देश दिए थे। सीएम ने इस मुद्दे को प्राथमिकता में शामिल किया।
विज्ञापन

एक दिन पूर्व लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की 16वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुधवा नेशनल पार्क, कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के चूका बीच के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। सैलानियों की बेहतर सुविधा के लिए इन जगहों पर जाने के लिए चार लेन रोड विकसित करने पर भी जोर दिया गया। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पीटीआर के पर्यटन स्थल चूका बीच को ओर विकसित किया जा सकता है। इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ाने के लिए जंगल सीमा से सटे इलाकों में भी होमस्टे की तर्ज पर पर्यटन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। ताकि सैलानियों को ठहरने में कोई समस्या ना हो। पर्यटन के विस्तार से क्षेत्रीय लोगों को भी रोजगार के अवसर आसानी से मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






चूका बीच में ठंड पर भारी पड़ रही सैलानियों की भीड़



- शुक्रवार को सौ से अधिक ने की जंगल की सैर



संवाद न्यूज एजेंसी



कलीनगर। दो दिन से बढ़ी सर्दी में जहां आमजन घरों में बैठने को मजबूर हैं, वहीं वन और वन्यजीवों को देखने के शौकीन सैलानी पर्यटन की सैर करने पहुंच रहे हैं। ठंड के बीच शुक्रवार को सौ से अधिक सैलानी चूका बीच और जंगल की सैर करने पहुंचे। शुक्रवार को सुबह से ही सैलानियों की आमद से मुस्तफाबाद गुलजार रहा। जंगल सफारी वाहन को बुक करने के बाद सैलानियों ने जंगल और चूका बीच के दीदार करीब से दीदार किए। इसमें वीआईपी की आमद भी शामिल है। जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न इलाकों के अफसर भी भ्रमण के लिए चूका बीच पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed