फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Will start from 27 Barkheda Get the crushing season

27 से शुरू होगा बरखेड़ा मिल का पेराई सत्र

Tue, 24 Nov 2015 11:38 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 24 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन

शहर की एलएच शुगर फैक्ट्री के बाद अब प्राइवेट सेक्टर की बरखेड़ा स्थित बजाज शुगर मिल ने भी पेराई सत्र की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। गन्ना क्रय किए जाने के लिए मिल प्रबंधन ने 29 नवंबर तक का इंडेंट भी जारी कर दिया है। मिल सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को मिल का पूजन किया जाएगा और 27 नवंबर को मिल के पेराई सत्र की शुरुआत कर दी जाएगी।

विज्ञापन

जिले में उत्पादित कुल गन्ने का लगभग 40 प्रतिशत गन्ना बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल को सप्लाई होता है। गन्ना तैयार होने और मिल प्रारंभ न होने से किसानों को दिक्कत आ रही है। दो दिन पूर्व शहर स्थित चीनी मिल के चालू हो जाने के बाद अब बरखेड़ा की बजाज मिल ने भी पेराई सत्र प्रारंभ करने को तैयारियां तेज कर दी हैं। एक दिन पूर्व मिल ने इंडेंट जारी कर दिया है, जिसमें पीलीभीत समिति का लगभग 10 हजार क्विंटल का इंडेंट है।
विज्ञापन

पीआरओ सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को सुबह मिल में श्रीरामचरित मानस का पाठ प्रारंभ होगा। बृहस्पतिवार को पाठ के पूर्ण होने पर मिल एवं पटला पूजन किया जाएगा। पर्याप्त मात्रा में गन्ना आने पर 27 से मिल में पेराई कार्य शुरू किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बरखेड़ा क्षेत्र में 28 नवंबर को मतदान के कारण 29 नवंबर से मिल में विधिवत पेराई कार्य शुरू किए जाने की उम्मीद है। सहायक प्रबंधक गन्ना ललित तोमर ने बताया मिल चलाने को इंडेंट जारी कर दिया गया है। तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द पेराई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएच ने जारी किया 28 तक का इंडेंट
सोमवार से चली एलएच मिल ने पूर्व में 26 नवंबर तक का इंडेंट जारी किया था। अब मंगलवार को दो दिन क्रमश: 27 व 28 नवंबर का इंडेंट और जारी कर दिया है। पीलीभीत सहकारी गन्ना समिति के सचिव वसी अहमद ने बताया कि लगभग 1.22 लाख क्विंटल का इंडेट मिला है जिसकी पर्चियां किसानों को वितरित कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed