{"_id":"6616f89fa3083ff2ed0ef765","slug":"will-go-to-vote-himself-will-also-tell-his-relatives-about-the-importance-of-voting-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114594-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खुद वोट डालने जाएंगे, सगे-संबंधियों को भी मतदान का महत्व बताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खुद वोट डालने जाएंगे, सगे-संबंधियों को भी मतदान का महत्व बताएंगे
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव बरसिया के इंटर कॉलेज में शपथ लेते विद्यार्थी । संवाद
बीसलपुर। खुद मतदान करने जाएंगे। घरवालों और सगे-संबंधियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। यह शपथ बरसिया के कुंवर झनकार सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं ने एक कार्यक्रम में ली। इस दौरान मतदान का महत्व भी बताया गया।
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दुर्गपाल सिंह ने कॉलेज की कक्षा 12 की छात्राओं को 19 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। छात्राओं ने कहा कि वे सबसे पहले मतदान केंद्र पर पहुंचने का प्रयास करेंगी। परिजनों और अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगी।
प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मतदान करना हम सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य है। इस मौके पर प्रवक्ता कमलेश कुमार, उमेश चंद्र, युधिष्ठर देव, नीलेश कुमार, राकेश कुमार, अवधेश कुमार, रामसिंह, सोमपाल सिंह, संध्या, गुलनाज बी, एकता, ज्योति शर्मा आदि ने भी मतदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन
-
सबसे पहले मतदान करने का करूंगी प्रयास
मैं, अपने गांव के मतदान केंद्र पर सबसे पहले जाकर मतदान करने का प्रयास करूंगी। जान-पहचान के लोगों को प्रत्येक दशा में वोट डालने के लिए प्रेरित भी करूंगी।
- शिखा चौहान
-
मतदान करने के लिए उत्साहित हूं
मेरा पहली बार वोट बना है। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साहित हूं। अपने साथ घरवालों को भी मतदान केंद्र तक ले जाऊंगी।
- रविता देवी
-
19 अप्रैल का बेसब्री से इंतजार
वोट डालने के लिए 19 अप्रैल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। मैं, अपने साथ अपने मोहल्ले की अन्य लड़कियों को भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र ले जाऊंगी।
-निधि कुमारी