फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

हाथियों ने गांव पिपरिया संतोष के खेतों में घुसकर फसलें की बर्बाद

Sat, 11 Sep 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
wild animal
पूरनपुर। मुस्तफाबाद रेंज से लौटा हाथियों का झुंड बराही रेंज में फिर आ गया। बृहस्पतिवार शाम को हाथियों का झुंड ने गांव पिपरिया संतोष के खेतों में घुस आया। इसकी जानकारी पर तमाम किसानों ने मौके पर एकत्र होकर पीपे बजाकर शोर-शराबा किया। घंटों की मशक्कत के बाद हाथी फिर बराही जंगल में चले गए। रात को फिर हाथियों के झुंड के खेत में पहुंचने की आशंका पर किसान चिंतित और दहशत में है।
विज्ञापन

नेपाली हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से जिले में उत्पात मचाए हुए हैं। दो दिन पहले माला रेंज से मुस्तफाबाद रेंज की ओर झुंड के जाने की जानकारी पर क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली। मगर झुंड रात को बराही रेंज में आ गया। बराही रेंज से बृहस्पतिवार देररात निकला हाथियों का झुंड गांव पिपरिया संतोष के खेतों में पहुंच गया। हाथियों ने आधा दर्जन से अधिक किसानों के धानों की फसल को बर्बाद किया। सर्वाधिक नुकसान गांव निवासी प्रदीप राठौर और मुकेश कुमार का हुआ। प्रदीप की करीब दो एकड़ और मुकेश की सात बीघा धान की फसल खराब हो गई। क्षेत्र में हाथियों के झुंड आने की जानकारी पर तमाम किसान और वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। किसानों ने पीपे बजाकर खूब शोर किया। घंटों की मशक्कत के बाद हाथी फिर मुस्तफाबाद रेंज जंगल की ओर चले गए। रात को फिर हाथियों के खेतों में आने की आशंका पर आसपास के किसान चिंतित और दहशत में है।
विज्ञापन

वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर मोहम्मद अयूब ने बताया कि हाथियों के झुंड की मॉनिटरिंग को टीम लगाई गई है। इसके अलावा दो टीमें बराही रेंज और दो टीमें महोफ रेंज की ओर से लगाई गई है। जंगल में मचानों के समीप रात को हाथियों के पहुंचने पर वनकर्मी भी दहशत में है। हालांकि झुंड पर पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed