फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When three earths arose together, every eye became moist

एक साथ उठीं तीन अर्थियां तो हर किसी के आंखें हो गईं नम

Mon, 20 Dec 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
When three earths arose together, every eye became moist
मृतकों का अंतिम संस्कार कर लौटते परिजन को संभालते लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बिलसंड़ा/पीलीभीत। घर से मायके जाने को निकली विवाहित को क्या पता था कि रास्ते में उसकी मौत हो जाएगी। परिवार के साथ हंसी खुशी बातें करते हुए मायके जा रही थी। सास और बच्चों को भी साथ में ले जा रही थी। घटना के चंद मिनट पहले पति से जल्द लौटने का वादा की रह रही थी कि गाड़ी नहर में गिर गई। जब तक बाहर निकला गया तब तक चार लोगों की मौत हो गई। दो बच्चे लापता हो गए। एक परिवार में चार लोगों की मौत और दो बच्चों के लापता की खबर से हर किसी की आंख नम थी।
विज्ञापन

गांव मैनी रविवार को दिनभर गम में डूबा रहा। रामपाल का पूरा परिवार उसे छोड़कर चला गया। पत्नी संगीता, बेटी चाहत, मां रूपा देवी और साले का पुत्र रूपेश काल के गाल में समा गए। वहीं एक पुत्र रुद्रा और एक पुत्री अनन्या का घटना के बाद से अभी तक कुछ पता नहीं चला सका। इस दर्दनाक घटना को जिसने सुना वहीं सिसक उठा। शनिवार रात करीब 12 बजे शव गांव पहुंचे, तो गांव में चीखपुकार मच गई। हर किसी देखने वाले की आंखें नम थी। सुबह शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई, तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दोपहर साढ़े 11 बजे पत्नी, बेटी और मां तीनों अर्थी एक साथ उठने पर गांव गम में डूब गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया कर दिया गया। जबकि साले के पुत्र रूपेश का सुल्तानपुर में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

दोनों बच्चों के सही सलाम की दुआ करते रहे लोग
दुर्घटना में लापता हुए रामपाल के दो बच्चों रुद्रा और अनन्या के सही सलामत होने की गांव में सभी दुआ कर रहे हैं। लोगों के मुंह से बस यही दुआ निकल रही है कि भगवान दोनों बच्चों को सुरक्षित रखना। रामपाल खुद भी अपने कलेजों के टुकड़ों को सुरक्षित होने के लिए बार-बार भगवान से प्रार्थना कर रहे थे। रामपाल को लोग ढांढस बांधने कोशिश कर रहे लोग खुद भी आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की कहानी, गोवर्धनलाल की जुबानी
दुर्घटना के दौरान गाड़ी में मौजूद संगीता के जेठ और रामपाल के बड़े भाई गोवर्धनलाल ने बताया कि दुर्घटना से पहले सभी गाड़ी में बातें कर रहे थे। अनुज वधू संगीता ने भी जल्द लौटने की बात कही। इसी दौरान वह भाई रामपाल यानी अपने पति से मोबाइल फोन पर बात करें लगी थी। बस इतना ही कह पाई की जल्द ही घर लौट आएंगे। बस इसके बाद गाड़ी नहर में गिर गई और चीख पुकार मच गई थी।

चालक की हालत बिगड़ी, शाहजहांपुर में भर्ती
सुल्तानपुर से लौटते समय चालक कुलदीप की हालात रास्ते में फिर बिगड़ गई थी। इससे उसे शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुलदीप के पिता राजेश कुमार ने बताया कि रात लौटते समय अचानक उसकी हालत बिगड़ गई थी। हालांकि डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed