{"_id":"65ac25cb7684bae4c90ba374","slug":"when-the-sun-shone-there-was-relief-from-melting-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-11025-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धूप खिली तो गलन से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धूप खिली तो गलन से मिली राहत
Sun, 21 Jan 2024 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
सर्दी से बचने को अलाप तापते लोग । संवाद
पीलीभीत। कई दिन बाद शनिवार को दोपहर दो बजे बादलों की आड़ से छिपे सूर्य नारायण ने दर्शन दिए तो लोगों ने राहत महसूस की। धूप खिलते ही लोग छतों पर पहुंच गए। शाम तक लोगों ने धूप का आनंद लिया। शाम को कोहरे की धुंध छा गई और हल्की हवा भी बहने लगी। अधिकतम तापमान 12.8 व न्यूनतम 7.8 रहा, जबकि शुक्रवार को अधिकतम 12.5 न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सुबह बादल छाए रहे और पाले की फुहार पड़ती रही। शीतलहर भी चलती रही। लग रहा था कि धूप नहीं खिलेगी। दोपहर करीब एक बजे सूरज निकला, लेकिन फिर बादलों में छिप गया। दोपहर दो बजे एकाएक धूप खिलने से लोगों के चेहर भी खिल उठे। अधिकांश घरों की छतों पर कपड़े टंगे नजर आए। कई दिन से धूप न निकलने से कपड़े तक नहीं सूख पा रहे थे।
मौसम में अब बदलाव आएगा। रविवार को भी धूप खिल सकती है। शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा तापमान में हल्की बढोतरी रही। - डॉ. एसएस ढाका, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक