फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When the government took cognizance, the district panchayat saw the poor condition of the road.

Pilibhit News: शासन ने लिया संज्ञान तो जिला पंचायत को दिखी सड़क की बदहाली

Thu, 14 Sep 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 14 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
When the government took cognizance, the district panchayat saw the poor condition of the road.
ग्राम चिड़ियादाह जाने वाली खस्ताहाल मुख्य सड़क । संवाद
पीलीभीत। माधोटांडा मार्ग से गांव चिडि़यादाह को जाने वाली मुख्य सड़क काफी दिनों से बदहाल है। इसमें गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क की दयनीय हालत को लेकर अमर उजाला ने तीन सितंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। शासन ने खबर का संज्ञान लिया तो मुख्यमंत्री के उपसचिव ने मंडलायुक्त से दस दिन में इस संबंध में आख्या मांगी।
विज्ञापन

डीएम ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से रिपोर्ट मांगी तो बताया गया कि सड़क का निर्माण जिला पंचायत ही कराएगी। इसके लिए 16 लाख रुपये का बजट भी मंजूर कर दिया गया है। पहले कोई भी इस सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव चिड़ियादाह को माधोटांडा मुख्य मार्ग से जोड़ने से वाली सवा दो सौ मीटर लंबी सड़क का मुख्य मार्ग के नजदीक का हिस्सा तो कुछ ठीक है। इसके आगे सड़क बदहाल है। सबसे खराब स्थिति गांव के नजदीक है। यहां सड़क के नाम पर एक पत्थर तक बाकी नहीं है। हर समय पानी भरा रहता है। बारिश के दौरान सड़क तालाब बन जाती है। इससे इधर से गुजरने वाले ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या को लेकर अमर उजाला ने तीन सितंबर के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर का शासन ने संज्ञान लिया तो मुख्यमंत्री के उपसचिव अरविंद कुमार ने मंडलायुक्त से 10 दिन के भीतर इस मामले में आख्या देने के लिए कहा। मंडलायुक्त ने डीएम से रिपोर्ट मांगी। डीएम ने जब जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से मामले की जानकारी ली तो बताया गया कि गांव में 260 मीटर लंबी सीसी सड़क बनवाने के लिए 16 लाख का बजट पास हो चुका है।
निर्माण के लिए टेंडर भी निकाला जा चुका है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। बता दें कि यह सड़क 20 साल पहले बनी थी। इसके बाद इसे बनवाना तो दूर मरम्मत तक नहीं कराई गई। लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा समेत कोई भी यह बताने तक को तैयार नहीं था कि सड़क किसी है और कौन बनाएगा। मामला जब शासन तक पहुंचा तो जिला पंचायत ने माना कि सड़क के निर्माण का जिम्मा उसका है।

00
260 मीटर सीसी रोड बनाई जाएगी। इसकी लागत 16 लाख रुपये है। काम के लिए टेंडर निकाला गया है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।- हरमीक सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत

ग्राम चिड़ियादाह जाने वाली खस्ताहाल मुख्य सड़क । संवाद

ग्राम चिड़ियादाह जाने वाली खस्ताहाल मुख्य सड़क । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed