{"_id":"65d2437ab47cd910d9057d6c","slug":"when-the-candidates-left-after-the-examination-the-traffic-system-deteriorated-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-112251-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परीक्षा समाप्त होने पर अभ्यर्थी निकले तो बिगड़ी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परीक्षा समाप्त होने पर अभ्यर्थी निकले तो बिगड़ी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
शहर कें वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलेज
पीलीभीत। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को अभ्यर्थियों और आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परीक्षा छूटने पर प्रमुख स्थानों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जीजीआईसी व रामा कॉलेज परीक्षा केंद्र के पास पूरे समय लोगों की आवाजाही बनी रही। पुलिस की बैरीकेडिंग का असर नहीं दिखा।
जिले में रविवार को शहर के नौ और बीसलपुर के एक परीक्षा केंद्र पर पुलिस भर्ती परीक्षा कराई गई। पहली पाली की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। चेकिंग के दौरान पर्स, बेल्ट, मोबाइल आदि गैजेट्स को बाहर रखवा दिया गया। प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त आईडी से मिलान के बाद अभ्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।
पहली पाली में 4560 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिनमें 178 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 198 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दोनों पालियों को मिलाकर पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 376 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा के दौरान सचल दल और जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट भी निगरानी करते रहे। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
पहली और दूसरी पाली का पेपर छूटते ही शहर के अस्पताल गेट तिराहा, गौहनिया, सुनगढ़ी, डिग्री कॉलेज, असम चौराहा आदि जगहों पर जाम की स्थिति बनी। हालांकि मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था को जल्द ही संभाल लिया।
--
मोबाइल व बैग रखने में खर्च करने पड़े रुपये
कुछ केंद्राें पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को मोबाइल, बैग और अन्य सामान सुरक्षित रखने के लिए रुपये खर्च करने पड़े। कॉलेज में कोई व्यवस्था न होने से अभ्यर्थी इधर-उधर भटकते दिखे। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि मोबाइल रखने पर 10 और मोबाइल व बैग रखने के बदले 20 रुपये देने पड़े। उधर, महिला अभ्यर्थियों को कान के कुंडल रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा केंद्र गेट पर यह सामान उतरवा दिया गया था। हाथ में बंधा कलावा भी उतरवा दिया गया।