फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When it started in the morning, the rain did not stop till evening, people remained imprisoned in their homes.

Pilibhit News: सुबह शुरू हुई तो शाम तक नहीं रुकी बारिश, घरों में कैद होकर रह गए लोग

Fri, 07 Jul 2023 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
When it started in the morning, the rain did not stop till evening, people remained imprisoned in their homes.
गांव मार को जाने वाली सड़क पर भरा पानी। संवाद
पीलीभीत। बृहस्पतिवार तड़के से शुरू हुई बारिश शाम तक लगातार जारी रही। इससे लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। बीते 24 घंटे में करीब 30 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस मानसून में अब तक जिले में 80 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक तेज बारिश होगी।
विज्ञापन

मानसून की पहली झमाझम बारिश से ही किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक लगातार बारिश का क्रम बना रहा। बारिश के कारण बच्चे भी कम ही स्कूल जा सके, जो गए वह छुट्टी होने पर भीगते हुए घर लौटे। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ गई। लगातार हुई बारिश से किसानों के धान लगे खेत लबालब भर गए। तैयार खेतों में धान रोपाई का काम तेज गति से होता रहा। यह मानसून की अब तक की सबसे अच्छी बारिश कही जा रही है। जिले में पहली जुलाई से अब तक छह दिनों में करीब 80 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

00
शहर के गौहनियां चौराहे के पास भरा पानी
गौहनियां चौराहे के पास पानी का निकास न होने के कारण पेट्रोल पंप के पास जलभराव हो गया। पानी भर जाने के कारण वहां से लोगों को पैदल निकलना दूभर हो गया। इसके अलावा अशोक कॉलोनी और टनकपुर हाईवे किनारे भी पानी भर गया। असम चौराहे पर एप्रोच सड़क पर पानी भर जाने से वाहनों के गुजरने से छींटे दुकानों पर जाती रहीं। इस कारण वहां लोग वाहनों के इंतजार में खडे़ नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरिया। तहसील क्षेत्र में अमूमन रोज़ ही काले बादल दस्तक दे रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह कस्बे एवं तहसील क्षेत्र के कई स्थानों पर रिमझिम बरसात हुई। वहीं कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई। पूरे दिन रुक-रुक कर हुई बारिश से गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत महसूस की। बारिश से निचले स्थानों पर मामूली जलभराव हो गया। कुछ नाले नालियां निकासी बाधित होने से उफन गए। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने से बाजार में रौनक नहीं देखी गई। सुबह हुई बारिश से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों समेत कामकाजी व्यक्तियों को बारिश के बीच ही घरों से निकलना पड़ा। बारिश के चलते चलते अधिकांश सरकारी कार्यालय भी सूने दिखाई दिए।
00
गड्ढे में तब्दील हो गई स्कूल जाने वाली सड़क
फोटो 15-
बिलसंडा। नगर के मुख्य मार्ग से गांव मार को जाने वाले रास्ते पर दो विद्यालय हैं। इस सड़क को बने कई वर्ष हो चुके हैं। वर्तमान में इस सड़क पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं। पूरी सड़क जर्जर अवस्था में है। लोगो को निकलना मुश्किल है। स्कूली बच्चों के वाहन भी गड्ढे में फंसते हैं। रात के अंधेरे में इस सड़क से गुजरने वाले नागरिक दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। सड़क की मरम्मत के लिए कई लोगों ने सांसद को पत्र भेजकर मांग की है। 00

अभी दो दिनों तक ऐसी होगी बारिश
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया अभी दो दिनों तक बारिश ऐसे ही होगी। मानसून की यह पहली बारिश है जो पूरे जिले में हुई है। करीब 30 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जुलाई माह में ही करीब 200 मिमी बारिश होना चाहिए। अभी तक 80 मिमी बारिश हो चुकी है। बारिश से गन्ना और धान की फसल को लाभ हुआ है। निचले स्तर के खेत में सब्जी आदि नुकसान हुआ है।

गांव मार को जाने वाली सड़क पर भरा पानी। संवाद

गांव मार को जाने वाली सड़क पर भरा पानी। संवाद

गांव मार को जाने वाली सड़क पर भरा पानी। संवाद

गांव मार को जाने वाली सड़क पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed