{"_id":"66f97ad162230ae2800c9b93","slug":"when-he-complained-the-villager-was-attacked-with-lethal-weapons-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-123244-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिकायत की तो ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिकायत की तो ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
पीलीभीत। तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत करने की रंजिश में दूसरे पक्ष के लोगों ने ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी डंडे व धारदार हथियार से वार करने से ग्रामीण गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
न्यूरिया क्षेत्र के रफियापुर गांव निवासी विशपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोगों ने तालाब पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया। जिसकी उसने डीएम को लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। इसको लेकर दूसरे पक्ष के लोग रंजिश मनाने लगे।
आरोप है कि 22 सितंबर को रंजिश के चलते गांव के ही कामरुन, अरमान, जीशान, फैजान, सदाब, इल्यास, रिजामुद्दीन ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसपर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे एंबुलेंस की मदद से न्यूरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया। न्यूरिया थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।