फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wheat is not being sold at the center due to lack of share determination

Pilibhit News: अंश निर्धारण न होने से केंद्र पर नहीं बिक पा रहा गेहूं

Thu, 23 Apr 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Wheat is not being sold at the center due to lack of share determination
पूरनपुर। जमीन में अंश निर्धारण न होने से शारदा पार के कई गांवों के किसान गेहूं को सरकारी खरीद केंद्र पर बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। किसान का खतौनी में अंकित नाम एसडीएम की ओर से सत्यापित न होने के कारण यह समस्या सामने आ रही है। इससे किसान औने-पौने दामों में गेहूं बिक्री करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

शारदा नदी पार ग्राम पंचायत वमनपुर भागीरथ, राघवपुरी, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में भूदान यज्ञ समिति की आवंटित जमीन पर वर्ष 1991 में किसानों को जमीन के पट्टे दिए गए थे। किसान मिली जमीन पर फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। जमीन के एक-एक गाटा में 30 से 60 एकड़ जमीन है। गेहूं बिक्री को किसानों का पंजीकरण भी हो रहा है। खरीद केंद्र पर गेहूं बिक्री के लिए पहुंचने पर सिस्टम के पूरा गाटा नंबर उठाने से रकबा में अन्य कई खातेदारों के नाम होने से उसके अंश निर्धारण की स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है।
विज्ञापन


परिणाम स्वरूप गेहूं बिक्री के दौरान सिस्टम पर खतौनी में अंकित नाम एसडीएम की ओर से सत्यापित न होने के कारण खरीद नहीं की जा सकती है का मेसेज दिख रहा है। समस्या पर किसान शारदा पार के गांव बैल्हा में खोले गए गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं की बिक्री नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह ने बताया कि समस्या को लेकर डीएम को जानकारी दी गई। डीएम ने अधीनस्थ अफसरों को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। अफसर किसानों की समस्या का समाधान कराने में रुचि नहीं ले रहे है। उन्होंने बताया कि डीएम से पूरे मामले की शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed