{"_id":"221d7261b7fb7646b14846e836fb16ad","slug":"wheat-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में हुई गेहूं की 1500 क्विंटल की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में हुई गेहूं की 1500 क्विंटल की आवक
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल से गेहूं की कटाई में तेजी आ जाती है लेकिन इस बार मौसम में बार बार बदलाव के कारण किसानों को दिक्कत हो रही है। बृहस्पतिवार को अच्छी धूप के कारण शुक्रवार को गेहूं की कटाई में तेजी आने की उम्मीद थी लेकिन सुबह हल्की बूंदाबांदी के कारण कटाई नहीं हो सकी। इसके चलते शुक्रवार को मंडी में मात्र 1500 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। गेहूं की कम आवक होने के बावजूद मंडी में काफी चहल पहल और व्यापारी गेहूं खरीदने को किसानों की ढेरियों पर पहुंचे। मंडी में पहुंचे गेहूं की नीलामी से हुई बिक्री में गेहूं की नमी के अनुसार 1200 रुपये से 1350 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव किसानों को मिले। वहीं जहानबाद क्षेत्र से पहुंचे एक किसान का गेहूं 1430 रुपये तक खरीदा गया। वहीं दूसरी तरफ सरकारी क्रय केंद्रों पर छुट्टी के कारण दूसरे दिन भी खरीद नहीं हो सकी।
मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है, लेकिन नमी के कारण अभी किसानों को पूरा दाम नहीं मिल पा रहा है। किसान असुविधा से बचने के लिए सूखा गेहूं लेकर आएं।
मनीष सिंह, मंडी सचिव
विज्ञापन
मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है, लेकिन नमी के कारण अभी किसानों को पूरा दाम नहीं मिल पा रहा है। किसान असुविधा से बचने के लिए सूखा गेहूं लेकर आएं।
मनीष सिंह, मंडी सचिव