फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather report in Pilibhit

मानसून तराई में पहुंचा, अब दो दिन तेज हवा और झमाझम बारिश

Wed, 24 Jun 2020 07:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
weather report in Pilibhit
पीलीभीत। उत्तराखंड से लगे तराई इलाके पीलीभीत में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके चलते मंगलवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई। दिन में बादल छाए रहे। आगामी दो दिन में मौसम विभाग ने कहीं हल्की मध्यम तो कहीं भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उसके बाद दो जुलाई तक रोजाना हल्की मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मानसून की रफ्तार अगर यही बनी रही तो आगामी एक सप्ताह में 1300 एमएम या इससे अधिक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को मानसून ने तराई में दस्तक दे दी। इसके बाद मौसम में बदलाव देखा गया। 20 दिन से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। मंगलवार सुबह तेज हवा के साथ ठीक ठाक बारिश हुई। उसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। दिन में भी हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे तापमान में भी एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। शाम को हवा चलने से मौसम में ठंडक का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को दिन और रात में कहीं हल्की मध्यम तो कहीं भारी बारिश होगी। दोनों दिन मिलाकर 350 एमएम बारिश हो सकती है। उसके बाद दो जुलाई तक कभी हल्की मध्यम तो कभी तेज बारिश होगी। 18 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मानसून के दस्तक देने के बाद देवहा, शारदा, गोमती समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया।
विज्ञापन

लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून ने बरेली मंडल समेत तराई के इलाके में दस्तक दे दी है। उसके बाद मौसम में बदलाव है। कुछ जगह पर बारिश भी हुई है। आगामी दो दिन तक मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है जबकि 26 जून से दो जुलाई तक तेज हवा के बीच रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। गर्मी के प्रकोप से आम लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान और गन्ने की फसल को जबरदस्त फायदा
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका का कहना है कि मानसूनी बारिश होने से धान, गन्ना समेत खरीफ की सभी फसलों को फायदा होगा। इस समय धान की रोपाई चल रही है। जो धान लग चुका है, उसे भी प्राकृतिक जल मिलेगा। इससे पौधों में बढ़वार तेज होगी। गन्ने की फसल को भीषण गर्मी में बारिश होने से राहत मिलेगी। फसल की बढ़वार तेज होगी। इसके अलावा अन्य खरीफ की अन्य फसलों में भी बारिश का लाभ किसानों को मिलेगा। जमीन की गर्मी खत्म होगी। फसलों का उत्पादन बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed