फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather

शीतलहर, कंपकंपी, धूप..सबकुछ रहेगा अगले दो दिन

Tue, 14 Jan 2020 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
weather
पीलीभीत। बीते कई दिनों से जारी शीतलहर और गलन ने सामान्य जिंदगी पर ब्रेक लगा दिए हैं। कोहरे और गलन के बीच आगामी दो दिन तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। बर्फीली हवा चलेगी, लेकिन धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलने का अनुमान है। हालांकि मकर संक्रांति के बाद मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। घना कोहरा पड़ेगा। शीतलहर के बीच बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से जारी शीतलहर और गलन सोमवार को भी कायम रही। पूरे दिन बर्फीली हवा चली। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिन में औसत न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम को तापमान में 4.0 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। सर्दी और गलन से पूरे दिन कंपकंपी छूटती दिखी। लोगों ने आग और गर्म कपड़ों के सहारे गलन को कम करने की कोशिश की। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि आगामी दो दिन तक दिन में कम तीव्रता की धूप खिलेगी। बर्फीली हवा धूप को बेअसर कर देगी। कोहरा छाया रहेगा। तापमान में गिरावट आने से शीतलहर का प्रकोप बरकरार रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे। रात में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed