फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   water level of Devha and Sharda rivers decreased people get relief in Pilibhit

Pilibhit News: देवहा और शारदा नदी का जलस्तर हुआ कम, लोगों ने ली राहत की सांस

Thu, 07 Aug 2025 07:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 07:29 PM IST
सार

लगातार बारिश होने के बाद देवहा व शारदा नदी में पानी छोड़ा गया था। इसके बाद बाढ़ आने की आशंका से लोग बेचैन थे। बृहस्पतिवार को दोनों नदियों का जलस्तर कम हो गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
water level of Devha and Sharda rivers decreased people get relief in Pilibhit
देवहा नदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में जलस्तर बढ़ने की जानकारी पर प्रशासन के अलर्ट के बाद शहर और आसपास के निचले इलाकों में रहने वालों लोग बुधवार रातभर देवहा नदी के जलस्तर पर टकटकी लगाए रहे। पानी कम होने से लोगों ने राहत महसूस की। उधर, शारदा नदी का जलस्तर भी कम हुआ है।

विज्ञापन


लगातार बारिश होने के बाद बुधवार को नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। जिले में शारदा नदी में 1.80 लाख क्यूसेक, जबकि देवहा नदी में 31 हजार क्यूसेक तक पानी पास किया गया था। इसके बाद निचले इलाकों में संभावित बाढ़ के हालातों के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट हुआ। देर रात एसडीएम सदर ने टीम के साथ शहर और उसके आसपास के निचले इलाकों में बसी आबादी के लोगों को सचेत किया था। देवहा और खकरा नदी उफना गई। 
विज्ञापन


शारदा नदी की तलहटी में बसे लोगों को भी जागरूक किया गया था। शहर और उससे सटे इलाके के लोग रात भर देवहा नदी के जलस्तर पर निगाहें टिकाए रहे। हालांकि आधी रात के बाद पानी कम होना शुरू हो गया। इससे लोगों ने राहत महसूस की। इधर बृहस्पतिवार को देवहा नदी में पानी की मात्रा घटकर 25 हजार क्यूसेक रह गई, जबकि शारदा नदी में 88 हजार क्यूसेक पानी पास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed