फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   vyapmn case in Students frightened family

व्यापमं मामले में आरोपी छात्रों के परिवार वाले डरे

Fri, 01 May 2015 11:49 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 01 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में प्री-मेडिकल टेस्ट घोटाले में जिले के पांच युवकाें के शक के घेरे में आने पर छात्रों के परिवार में दहशत व्याप्त हो गई है। शुक्रवार को पूरे दिन मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल रहा।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के भोपाल में वर्ष 2012 में मंडल व्यावसायिक परीक्षा के तहत प्री-मेडिकल परीक्षा हुई थी। इसमें बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा प्रकाश में आया था। इस मामले में मध्यप्रदेश के राज्यपाल के मंझिले बेटे सहित दो लोगों के भी नाम प्रकाश में आए थे। मामले की जांच कर रही भोपाल एसटीएफ की टीम अभी तक कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है। बुधवार की शाम भोपाल एसटीएफ की टीम पीलीभीत पहुंची थी।
विज्ञापन


टीम ने फर्जीवाड़े में शामिंल होने के शक में थाना अमरिया के हर्रायपुर निवासी इमरान व मुक्तादिर सहित पांच लोगों के घरों पर जाकर नोटिस दिया था और उन्हें हफ्ते भर के अंदर जांच अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होने के  निर्देश दिए थे। नोटिस मिलने के बाद से आरोपियों के घरवाले डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वाले युवकों के  भविष्य को लेकर खासा परेशान हैं। उधर शहर में भी फर्जीवाड़े को लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहा। लोग अन्य आरोपी कौन हैं इसकी जानकारी करने में जुटे रहे। उधर भोपाल की एसटीएफ युवकों के घर वालों को नोटिस तामिल कराकर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed