फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Voting will be closed on the Indo-Nepal border traffic

मतदान के दिन बंद रहेगा इंडो-नेपाल बार्डर पर आवागमन

Wed, 01 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 01 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने नेपाल के अधिकारियों संग संयुक्त बैठक की। इसमें सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। बुधवार को माधोटांडा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में इंडो नेपाल के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें कमिश्रर प्रमांशु कुमार, आईजी विजय कुमार मीना, आईजी आशूतोष कुमार, डीएम मासूम अली सरवर, एसपी सभाराज एवं नेपाल के कंचनपुर जिले के सीडीओ मनोहर प्रसाद खनाल, पुलिस अधीक्षक नेपाल प्रकाश बहादुर चंद्र, एपीएफ एसपी इंद्रराज कार्की, नेशनल इंफारमेशन विभाग के नंद कुमार घीताल शामिल हुए। कमिश्रर प्रमांशु कुमार ने नेपाल से आए अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद चुनाव की सुरक्षा को लेकर सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरतने की अपील की गई। इसका खाका भी मिलजुलकर तैयार किया गया। तय किया गया कि मतदान के दिन सुबह से देर शाम मतदान समाप्त होने तक बार्डर पर आवागमन बंद रखा जाएगा। जिसमें धुरिया पलिया, राधवपुरी गुरुद्वारा, गभिया सहराई, नौजल्हा नकटाहा, सुंदरनगर पिलर नंबर 17, नौजलिया नंबर दो, बूंदीभूड़ चौराहा, टिल्ला नंबर चार आदि बैरियर प्वाइंट चिह्नित किए गए। यहां पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। अंत में कमिश्रर प्रमांशु कुमार ने नेपाल से आए अधिकारियों को टाइगर रिजर्व क्षेत्र का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उक्त अफसरों के अलावा डीएफओ कैलाश प्रकाश, आदर्श कुमार, एएसपी डा.रामसुरेश यादव, सीओ सिटी अनुराग दर्शन, सीओ सदर निशांक शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed