फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   viral video during lockdown

वायरल वीडियोः लॉकडाउन में तहसीलदार-नायब तहसीलदार कोर्ट बंद रहे, फिर भी 300 फाइलों का हो गया निस्तारण

Tue, 23 Jun 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
viral video during lockdown
पूरनपुर। कोराना वायरस के लॉकडाउन में सब कुछ बंद था। अदालतें भी बंद थीं। मगर, आश्चर्य की बात यह है कि सब कुछ बंद होने के बाद भी तहसीलदार और नायब तहसीलदार कोर्ट में 300 वाद निस्तारित हो गए। वादी और प्रतिवादी कोर्ट भी नहीं पहुंचे। फिर भी इनके वाद निपट गए। यह सब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बताया गया है। यह मेसेज किसने वायरल किया, यह तो जांच का विषय है। मगर, यह मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस मामले में कोई भी अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

तहसीलदार कोर्ट में अधिकांश वाद दाखिल खारिज के होते हैं। जमीन की खरीद फरोख्त पर कोर्ट से दाखिल खारिज कराने के लिए जमीन के क्रेता- विक्रेता और प्रधान को समन जारी किया जाता है। समन तामिल होने के बाद अगर किसी को आपत्ति है तो वह कोर्ट में पेश होकर उस आपत्ति को दाखिल करता है। 22 मार्च के जनता कर्फ्यू के बाद लागू लॉकडाउन में सब अदालतें बंद थी। पुलिस और स्वास्थ्य के अलावा इमरजेंसी सेवा वाले लोगों को ही बाहर निकले की छूट थी। शेष लोगों को घर से बाहर निकलने पर महामारी एक्ट में कार्रवाई झेलनी पड़ी। लॉकडाउन में कोर्ट बंद होने और लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी होने के बाद भी तहसीलदार और नायब तहसीलदार कोर्ट में 300 मुकदमों का निस्तारण कर दिया गया। इस जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

मेरे कोर्ट में विवादित फाइलें नहीं हैं। दो-चार फाइलों का ही निस्तारण किया गया है, वह भी तहसीलदार कोर्ट में। कुछ बंधके निरस्त हुई हैं। पैसा जमा होने पर उनका निरस्तीकरण हो जाएगा। - अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में मेरे कोर्ट से कोई मुकदमा निस्तारित नहीं किया गया है। दो-तीन फाइलें जो विवादित नहीं थी, उनका नियमानुसार निस्तारण किया गया है। वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। - विजय कुमार त्रिवेदी, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed