फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Viral fever is on the rise, pharmacists offer consultations in Baghgulsherkhan

Pilibhit News: वायरल बुखार का दिखा जोर, बागगुलशेरखां में फॉर्मासिस्ट ने दिया परामर्श

Sun, 15 Mar 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 15 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Viral fever is on the rise, pharmacists offer consultations in Baghgulsherkhan
बागगुलशेरखां में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद
पीलीभीत। शहर के पीएचसी पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में वायरल बुखार के साथ टाइफाइड, शरीर में कमजोरी, सरदर्द, प्रतिरोधक क्षमता कम होने से थकान आदि की मरीजों में समस्याएं देखी गईं। केंद्र पर चिकित्सक की डयूटी दूसरे स्थान पर होने के चलते अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को परामर्श दिया। कुछ जगह मरीजों की जांचें भी प्रभावित रहीं। बागगुलशेरखां पीएचसी में फॉर्मासिस्ट ने परामर्श दिया।
विज्ञापन


तेजी से बदल रहे मौसम में तापमान बढ़ने से लोगों पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिल रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। पीएचसी पुराना अस्पताल में चिकित्सक डॉ. पंकज राजवंशी ने वायरल बुखार, कमजोरी व थकान से सांस फूलने के अधिक मरीज देखे।
विज्ञापन

कुछ मरीज रुक-रुककर बुखार आने की भी शिकायत लेकर पहुंचे, इनमें टाइफाइड के लक्षण पाने पर उनका उपचार शुरू किया गया। वहीं पीएचसी जोशीटोला में वायरल फीवर से ग्रस्त मरीजों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। चिकित्सक डॉ. अफसान ने 102 मरीजों को परामर्श दिया व बदलते मौसम में विशेष एहतियात रखते हुए सुबह गर्म पानी पीने के साथ वायरल बुखार में कुछ देशी नुस्खे भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के पीएचसी बागगुलशेरखां में चिकित्सक न होने से मरीजों को खासी परेशानी रही। यहां फॉर्मासिस्ट ने मरीजों को परामर्श देने के बाद दवाएं दी, हालांकि मरीजों की खून की जांच की भी समस्या बनी रही। कुछ मरीज बिना परामर्श के लौटते देखे गए।

बागगुलशेरखां में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद

बागगुलशेरखां में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed