{"_id":"699a0989be53ac3211074cfe","slug":"vipin-and-manju-won-the-high-jump-mansi-won-the-badminton-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-154231-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ऊंची कूद में विपिन व मंजू, बैडमिंटन में मानसी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ऊंची कूद में विपिन व मंजू, बैडमिंटन में मानसी ने मारी बाजी
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय हेमपुर में ऊंची कूूद में प्रतिभाग करती छात्रा । संवाद
राजकीय महाविद्यालय में हो रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार
बिलसंडा। राजकीय महाविद्यालय हेमपुर में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन ऊंची कूद में विपिन और मंजू ने प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में मानसी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन पर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन पर विधायक विवेक वर्मा उपस्थित रहे। यहां ऊंची कूद बालक वर्ग में विपिन कुमार प्रथम, कमलेश द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मंजू देवी प्रथम, शिवी द्वितीय और मुस्कान वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
भाला फेंक बालक वर्ग में कमलेश प्रथम, सुमित कुमार द्वितीय और सुरेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मंजू देवी प्रथम, शिवी द्वितीय, छाया और सुजाता तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक बालक वर्ग में विपिन कुमार प्रथम, सुरेंद्र कुमार द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रोशनी देवी प्रथम, शिवी द्वितीय, मंजू देवी और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन में मानसी प्रथम, दिव्या द्वितीय ,अनुष्का और तुलसी तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. अनुजा अग्रवाल, डॉ. नरेंद्र बत्रा, डॉ. दिनेश कुमार, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुमित गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद