{"_id":"598462a94f1c1bb2398b49f5","slug":"violators-face-action-whether-bikers-or-car-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम के उल्लंघन पर न बाइकर्स बचे न कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम के उल्लंघन पर न बाइकर्स बचे न कार सवार
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
Updated Fri, 04 Aug 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
traffic police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। एसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस सख्ती के साथ सड़कों पर उतरी। जिसके बाद दुपहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर चालान किया और जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन
एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश मिलते ही थाना चौकियों के अलावा मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मी चेकिंग में जुट गए। बाइकों पर बिना हेलमेट तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट घूमने वालों पर निगाह साधी। वहीं बिना सीट बेल्ट का प्रयोग कर चार पहिया वाहन चलाने वाले भी पुलिस की कार्रवाई का हिस्सा बने। नकटादाना चौराहा, गौहनिया चौराहा, सुनगढ़ी, आसाम चौराहा, पूरनपुर गेट चौकी के अलावा देहात क्षेत्र में भी हाईवे पर चेकिंग कराई गई। इसका परिणाम भी बेहतर देखने को मिला। एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान 82 वाहनों के चालान और पांच को सीज किया गया है। इसके अलावा 286 वाहनों से 71650 रुपये जुर्माना वसूला है। उधर सड़कों पर हुड़दंग, मारपीट करने वाले 21 आरोपियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन