ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर मार्ग की मरम्मत न होने के विरोध में जमुनिया आसपुर के ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग से जमुनियां आसपुर जाने वाला संपर्क मार्ग करीब एक साल पहले जर्जर हो गया था। तबसे लेकर आज तक इस मार्ग की मरम्मत नहीं की गईं। मरम्मत न होने से मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे व जलभराव हो गया है। जिसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर जर्जर मार्ग की मरम्मत न होने के विरोध में जमुनिया आसपुर के तमाम ग्रामीण मंगलवार को एकत्र हुए। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने जल्द मार्ग की मरम्मत न होने के विरोध में पुन: धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में छत्रपाल वर्मा, ताराचंद, धर्मपाल सिंह यादव, हेमराज, नोखेलाल, शिवसागर, ओमप्रकाश, रामस्वरूप आदि शामिल रहे।