{"_id":"61fad092cd96564abf763504","slug":"villagers-injured-in-attack-of-stray-animals-died-during-treatment-pilibhit-news-bly474318389","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा पशुओं के हमले में ग्रामीण घायल, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा पशुओं के हमले में ग्रामीण घायल, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
न्यूरिया/पीलीभीत। खेत में फसल को बर्बाद कर रहे छुट्टा पशुओं को भगाने के दौरान ग्रामीण हमले में घायल हो गया। इलाज के दौरान ग्रामीण की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव छोटा मैदान निवासी लीलावती ने बताया कि उनके 40 वर्षीय पति तेज बहादुर मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे गांव से 100 मीटर की दूर स्थित खेत पर गए थे। आवारा पशु खेत में खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे थे। इस पर वह उन्हें भगाने लगे थे। इसी दौरान आवारा पशु उन पर हमलावर हो गए और गंभीर रुप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार वाले खेत पर गए और गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात करीब नौ बजे पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तेज बहादुर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।