{"_id":"6a8361ca6c2f76419a092102","slug":"villagers-body-found-hanging-from-a-noose-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-166785-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
गांव आजमपुर बरखेड़ा का मामला, परिजनों ने बताया आत्महत्या
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर बरखेड़ा में एक ग्रामीण का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि मानसिक रूप से परेशान रहने के कारण आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
परिजनों के अनुसार, गांव निवासी श्रीकृष्ण (56) को एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटें आई थीं। तब से लगातार उनका इलाज चल रहा था। इसे लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर खाना खाने के बाद वह घर के एक कमरे में आराम करने चले गए। कुछ देर बाद परिजनों को छत के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटके हुए मिले।
मृतक के परिवार में चार बेटे और दो बेटियां हैं। तीन बेटे पंजाब में नौकरी करते हैं। एक बेटा सोमदेव गांव में ही परिवार के साथ रहता है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीओ राहुल पांडेय का कहना है कि शव की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वैसे प्रथम दृष्ट्या जांच में मामला आत्महत्या का पाया गया। संवाद