फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers angry over removal of wires from fields near Noman's Land

Pilibhit News: जनजागरण पदयात्रा में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Fri, 19 Jan 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over removal of wires from fields near Noman's Land
बीसलपुर में निकाली गई जन जागरण पदयात्रा में शामिल झांकी । संवाद
बीसलपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के सिलसिले में रामभक्तों ने बृहस्पतिवार को नगर में जनजागरण पद यात्रा निकाली। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से नगर का वातावरण राममय हो गया।
विज्ञापन

बड़े देवी मंदिर से शुरू हुई पदयात्रा में सबसे आगे रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूप विराजमान थे। एक कलाकार हनुमान के स्वरूप में रथ के आगे चल रहा था। बैंड बाजों के साथ निकाली गई यात्रा का रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल रामभक्त हाथ में भगवाध्वज लिए जय श्रीराम का उद्घोष करते चल रहे थे। प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा शाम को पुन: बड़े देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा में राष्ट्रीय स्वयं संघ, विहिप, हिंदू जागरण मंच, भाजपा, भारतीय जनता युवा मोर्चा, बजरंग दल, विश्व हिंदू महासंघ आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं के अलावा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर और बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज के शिक्षक भी शामिल रहे। यात्रा में शामिल रामभक्त लोगों को 22 जनवरी को अपने घरों में दीपोत्सव मनाने की अपील करते चल रहे थे। संवाद

बीसलपुर में निकाली गई जन जागरण पदयात्रा में शामिल झांकी । संवाद

बीसलपुर में निकाली गई जन जागरण पदयात्रा में शामिल झांकी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed