फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers angry over removal of wires from fields near Noman's Land

Pilibhit News: नोमैंस लैंड के नजदीक खेतों में लगे तार हटाए जाने पर भड़के ग्रामीण

Fri, 19 Jan 2024 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over removal of wires from fields near Noman's Land
भारत नेपाल सीमा पिलर नंबर 28 के पास खडे ग्रामीण । संवाद
कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा पिलर नंबर 28 के नजदीक नेपाल की एपीएफ फोर्स द्वारा भारतीय ग्रामीणों द्वारा खेतों के चारों ओर लगाए गए तारों को हटा दिया गया। इससे भारतीय क्षेत्र के ग्रामीण नाराज हो गए। एसएसबी की मौजूदगी में ग्रामीणों की शाही सेना के जवानों से बातचीत हुई। शाही सेना ने करंट छोड़ने से वन्यजीवों को नुकसान पहुंचने की बात कही। तार के बजाय कपड़ा लगाए जाने की सहमति पर दोनों ओर से फोर्स लौट गई। कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा के पिलर नंबर 28 के करीब आठ भारतीय ग्रामीणों ने खेतों के चारों ओर तार लगाए हुए हैं। रमनगरा नंबर चार निवासी सुरेंद्र पाल ने बताया कि वर्ष 1994 में क्षेत्र के लोगों का राजस्व विभाग द्वारा दो-दो एकड़ का कृषि पट्टा किया गया था। नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी के नजदीक का इलाका होने के चलते वन्यजीवों की चहलकदमी अधिक होती है। फसलों को नुकसान से बचाने के लिए खेतों के चारों ओर तारबंदी कर दी गई थी। सोलर पैनल के जरिए तार में हल्का करंट भी छाेड़ा जाता है।
विज्ञापन

बुधवार को नेपाल की एपीएफ द्वारा डंडों समेत तारों को हटवा दिया गया। जानकारी होने पर एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे। बृहस्पतिवार को शाही सेना के जवान भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने तार हटाने का विरोध किया। एसएसबी की मौजूदगी में करीब एक घंटा तक बातचीत चलती रही। शाही सेना के जवानों का कहना है कि तार में करंट छोड़ने से गैंडों को नुकसान पहुंच रहा है। खेतों की ओर तार न लगाकर कपड़ा लगाने की बात कही गई। किसान सुरेंद्र, दुलारे, नन्कू, कार्तिक, सुधीर समेत ग्रामीणों का कहना है कि मामले में राजस्व अफसरों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विवाद को सुलझाने के लिए पिलर नंबर 28 के निकट जमीन की स्थिति स्पष्ट की जाए। एसएसबी के नगरिया कट इंचार्ज सत्यपाल ने बताया कि सीमा पिलर नंबर 28 के पास तार में करंट होने से नेपाल के वन्यजीवों को नुकसान पहुंचने की बात कहकर तारों को हटाया गया है। इसको लेकर ग्रामीणों को समझाया भी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है मामला
वर्ष 2020 में सर्वे ऑफ इंडिया और सर्वे ऑफ नेपाल की टीम ने संयुक्त सर्वे किया था। सर्वे के बाद सीमा पिलर नंबर 28 के निकट नेपाल की ओर से दो सब पिलर लगाए गए थे। सब पिलर लगने के बाद करीब तीन सौ एकड़ जमीन का दायरा विवाद में उलझ गया। पूर्व से खेती करते आ रहे भारतीय किसान ही फसल की बोवाई कर रहे हैं, लेकिन उक्त क्षेत्र में नेपाल की दखलंदाजी बढ़ने से इन दिनों परेशानी बढ़ गई है।

भारत नेपाल सीमा पिलर नंबर 28 के पास खडे ग्रामीण । संवाद

भारत नेपाल सीमा पिलर नंबर 28 के पास खडे ग्रामीण । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed