फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villager injured in tiger attack in Mahofa forest

Pilibhit News: महोफ के जंगल में बाघ के हमले में ग्रामीण घायल

Fri, 20 Feb 2026 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Villager injured in tiger attack in Mahofa forest
माधोटांडा सीएचसी में घायल का उपचार करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में निकला पैदल मार्च।
कलीनगर। महोफ के जंगल में बृहस्पतिवार को बाघ के हमले में 26 वर्षीय दीनदयाल घायल हो गया। साथियोंं के शोर मचाने पर बाघ वहां से भाग गया। इसके बाद घायल को माधोटांडा सीएचसी लाकर उपचार कराया गया, जहां उन्हें कंधे पर पांच टांके लगाए गए। बृहस्पतिवार शाम घायल को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के मैनाकोट निवासी दीनदयाल मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दीनदयाल दो अन्य लोगों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर घास काटने के लिए महोफ के जंगल गए। जंगल में घास काटते समय अचानक झाड़ियों से निकले बाघ ने हमला कर दिया। हमले में पंजे लगने से दीनदयाल के दाए कंधे पर गहरे जख्म हो गए। पास में मौजूद उसके अन्य साथियों ने शोर मचाया। इसपर बाघ वहां से भाग गया। हमले के बाद साथी सहम गए। किसी तरह घायल को जंगल से बाहर निकला गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। घायल को माधोटांडा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार घायल के कंधे पर गहरा जख्म था। करीब पांच टांके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सूचना पर महोफ रेंज की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल की स्थिति को परखा। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि हमले की जानकारी नहीं है। संबंधित रेंज की टीम से पता कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शावकों के साथ घूमती दिखी बाघिन, वीडियो वायरल

माधोटांडा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती मौजूदगी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रोजाना बाघ के अद्भुत दीदार सैलानियों को पीटीआर आने पर मजबूर कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को जंगल सफारी के दौरान बाघिन के साथ दो शावकों की मौजूदगी देखी गई। इसका सैलानियों ने वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जंगल सफारी मार्ग पर बाघिन के साथ दो शावक घूमते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान शावकों के आपस में खेलते कूदते का दृश्य सैलानियों को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लोगों को काफी सराहा। संवाद

माधोटांडा सीएचसी में घायल का उपचार करते चिकित्सक। संवाद

माधोटांडा सीएचसी में घायल का उपचार करते चिकित्सक। संवाद- फोटो : यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में निकला पैदल मार्च।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed