फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   villager found dead in drain outside the village in pilibhit

Pilibhit News: गांव के बाहर नाले में मिला ग्रामीण का शव, हत्या का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 21 Oct 2025 12:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 12:03 PM IST
सार

जहानाबाद क्षेत्र के गांव बिंदुआ निवासी ग्रामीण दिवाली के दिन गेहूं पिसवाने गया था। इसके बाद नहीं लौटा। मंगलवार सुबह गांव के बाहर उसका शव नाले में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
villager found dead in drain outside the village in pilibhit
थाने के बाहर जुटे मृतक के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में घर से गेहूं पिसवाने की बात कहकर निकले गांव बिंदुआ निवासी ग्रामीण का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर थाने के बाहर हंगामा किया। काफी समझाने के बाद परिजन शांत हुए। 

विज्ञापन


जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बिंदुआ निवासी वृंदावन सोमवार को घर से गेहूं पिसवाने के लिए निकला था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात परिजन खोजते रहे। मंगलवार सुबह वृंदावन का शव गांव के ही एक नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बाद में मामले ने तूल पकड़ लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में प्रेम विवाह के 18 दिन बाद युवती की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे और गेट के पास हंगामा किया। परिजनों ने वृंदावन की हत्या का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि हंगामे के दौरान पुलिस की ओर से एक युवक को खींचने का वीडियो भी वायरल हुआ है। थाना प्रभारी प्रदीप बिश्नोई ने बताया कि ग्रामीण का शव गांव के ही नाले में पड़ा मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed