{"_id":"66663a1ea34e7504030a3bb4","slug":"villager-dies-due-to-balcony-falling-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117665-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छज्जा गिरने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छज्जा गिरने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
मृतक हसमुदीन का फाइल फोटो ।
चुर्रासकतपुर। पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मीरपुर वाहनपुर में रविवार की शाम छज्जे गिरने से ग्रामीण की मौत हो गई।
गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी शबाना बेगम ने बताया कि उनके घर का छज्जा काफी समय से बेहद कमजोर था। रविवार की शाम उनके पति हशमुद्दीन (35) घर से जैसे ही बाहर निकले, वैसे ही अचानक छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा। छज्जे के मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
घर वालों ने पड़ोसियों की मदद से छज्जे का मलबा हटाया और हशमुद्दीन को निकालकर गांव के एक निजी अस्पताल में ले गए ,जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जरा देर में मौके पर काफी भीड़ लग गई। देर शाम को गमगीन माहौल में शव अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शबाना बेगम, पुत्री उमैया, गुड्डी और यीशु का रोते-रोते बुरा है। संवाद