{"_id":"64d676891d6c310e7d0c6708","slug":"vigilance-team-caught-power-theft-at-four-places-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2559-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विजिलेंस टीम ने चार स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विजिलेंस टीम ने चार स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी
Fri, 11 Aug 2023 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
सीओ विजिलेंस के नेतृत्व में छापेमारी करने पहंची विजिलेंस टीम । संवाद
पूरनपुर। मंडल के चार जिलों की विजिलेंस टीम ने सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के चार गांवोंं में चेकिंग की। इस दौरान चार लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए।
तीन अगस्त को घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव नगरिया टांडा में विजिलेंस टीम बिजली चोरी के शक में सुखदेव सिंह उर्फ कोका के फार्म पर छापा मारने पहुंची थी। फार्मर ने अपने दो पुत्रों के साथ गालीगलौज कर टीम के सदस्यों की पिटाई की थी। वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनकर फेंक दिए थे। पिटाई से घायल एक कांस्टेबल का घुंघचाई पुलिस ने मेडिकल कराया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी।
शुक्रवार को चार जिलों की विजिलेंस टीम ने सीओ के नेतृत्व में गांव रंपुरा कोन, घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव लुकटिहाई टांडा, शिंभुआ, कसगंजा में छापा मारा। गांव लुकटीहाई में एक किसान के घर कटिया डालकर बिजली चोरी होते पकड़ी गई। किसान से टीम ने जब बिजली आपूर्ति संबंधित अभिलेख मांगे तो वह नहीं दिखा सका। इसके अलावा गांव के ही अन्य किसान के घर बिजली मीटर से पहले केबल जोड़कर बिजली चोरी होते पकड़ी गई।
विज्ञापन
गांव के एक अन्य ग्रामीण के घर भी बिजली चोरी होते मिली। गांव शिंभुआ में एक किसान को बगैर कनेक्शन के कटिया डालकर बिजली का उपभोग करते पकड़ा गया। गांव रंपुरा कोन में एक किसान के घर घरेलू और ट्यूबवेल का मीटर घर के अंदर लगा मिला। टीम ने दोनों मीटर घर के बाहर लगवा दिए। अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
कार्रवाई के दौरान पूरनपुर एसडीओ (बिजली) प्रवीण कुमार कनौजिया, विजिलेंस के जेई सुखपाल सिंह, जेई कुलदीप सिंह, जेई मनोज कुमार, एसडीओ (मीटर) शोएब अहमद, माधोटांडा एसडीओ धर्मेद्र यादव, जेई सोनपाल, अमित मौर्या, जेई मीटर वीरेंद्र विक्रम के अलावा पूरनपुर व घुंंघचाई थाना पुलिस मौजूद रही।