{"_id":"5e9f26b68ebc3e90ac764ac2","slug":"video-viral-pilibhit-news-bly403403684","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 रुपये कम रेट पर गेहूं खरीद का वीडियो वायरल, केंद्र प्रभारी पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 रुपये कम रेट पर गेहूं खरीद का वीडियो वायरल, केंद्र प्रभारी पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गांव बहादुरपुर के केंद्र पर 100 रुपये प्रति क्विंटल कम रेट पर गेहूं खरीदने का वीडियो वायरल होने के मामले में केंद्र प्रभारी की भूमिका की अफसरों ने जांच की। मामला सही मिलने के बाद क्रय केंद्र प्रभारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में कर्मचारी कल्याण निगम से संबद्ध ग्रीन एग्रो सहकारी समिति का गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। गेहूं का सरकारी रेट 1925 रुपये है, लेकिन क्रय केंद्र पर गेहूं का रेट पूछने पहुंचे एक किसान को उसका गेहूं 1825 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदने का आश्वासन क्रय केंद्र प्रभारी अब्दुल शेख मोहम्मद ने दिया। इसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को अफसरों ने गंभीरता से लिया है। यूपीएसएस के जिला प्रबंधक शिव औतार कुशवाहा, जिला खाद्यान्न अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने वायरल वीडियो की जांच की। ग्राम पंचायत जादौपुर गहलुइया के प्रधान पति हसीनउर्रहमान से अफसरों ने पूछताछ की। जांच में वायरल वीडियो सही पाया गया। पुलिस ने यूपीएसएस के जिला प्रबंधक शिव औतार कुशवाहा की ओर से केंद्र प्रभारी अब्दुल शेख मोहम्मद पर रिपोर्ट दर्ज की है।
एडीएम ने खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण
पूरनपुर। एडीएम अतुल कुमार ने मंडी समिति के गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने गेहूं खरीद तेजी से करने के निर्देश क्रय केंद्र प्रभारियों को दिए।