{"_id":"616dbec14d7544627e3dd502","slug":"vhp-and-bajrang-dal-demonstrated-alleging-illegal-recovery-pilibhit-news-bly463319725","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली का आरोप लगाकर विहिप और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली का आरोप लगाकर विहिप और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
बीसलपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धांधलेबाजी का आरोप लगाते हुए सोमवार को पावर कॉरपोेरेशन कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग पूरी न होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमवार को पावर कॉरपोरेशन कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में धांधलेबाजी व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता से मिलना चाहते थे लेकिन वह नहीं थे। इसके बाद कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम राकेश गुप्ता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया कि पावर कारपोरेशन के कार्यालय में कुछ बाहरी लोग अवैध रूप से सरकारी कार्य कर उपभोक्ताओं से सुविधा शुल्क ले रहे हैं। अधिकारियों का उन्हें खुला संरक्षण हैं। ज्ञापन में समस्या का समाधान न होने पर पावर कारपोरेशन कार्यालय परिसर में बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में विश्व हिंदू परिषद के जिला संग्रह मंत्री ऋषभ पांडेय, नगराध्यक्ष रवि सक्सेना, नगर मंत्री राजू सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष अनमोल शुक्ला, निशंात मित्तल, सौरभ गंगवार और गौरीश शर्मा समेत काफी कार्यकर्ता शामिल थे। संवाद