फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vehicles searched to prevent wheat from going to Uttarakhand

Pilibhit News: गेहूं को उत्तराखंड जाने से रोकने के लिए खंगाले वाहन

Fri, 11 Apr 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Vehicles searched to prevent wheat from going to Uttarakhand
पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर गेहूं लदे वाहनों की निगरानी करते नायब तहसीलदार। स्रोत टीम
कलीनगर। नियमों की अनदेखी कर गेहूं को ट्रैक्टर-ट्रॉलों में भरकर बिक्री के लिए उत्तराखंड ले जाने के मामले में अफसरों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कलीनगर तहसील प्रशासन की ओर से उत्तराखंड जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने टीम के साथ खटीमा मार्ग पर कई घंटे तक निगरानी की। हालांकि कोई वाहन नहीं मिल सका।
विज्ञापन

जनपद के अलावा लखीमपुर जिले से धान को उत्तराखंड ले जाकर बिक्री किया जा रहा है। इसके लिए लोग कलीनगर तहसील क्षेत्र की सीमा से होकर उत्तराखंड जा रहे हैं। पूर्व में पूरनपुर मंडी की टीम ने माधोटांडा क्षेत्र में कई ट्रॉली गेहूं पकड़ा था। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में बिक्री करने पर लोगों को डेढ़ से दो सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अधिक फायदा होता है।
विज्ञापन

ऐसे में लोग कलीनगर क्षेत्र के पूरनपुर-खटीमा और बाइफरकेशन के शारदा डैम के रास्ते होकर गेहूं उत्तराखंड ले जाने में जुटे हैं। डीएम की सख्ती के बाद तहसील प्रशासन ने इसे रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह नायब तहसीलदार अक्षय यादव ने टीम के साथ खटीमा मार्ग पर मैनाकोट के निकट निगरानी की। टीम कई घंटे तक रुककर वाहनों पर नजर रखती रही। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों की जांच की गई। हालांकि गेहूं को ले जाने की बात सामने नहीं आई। नायब तहसीलदार ने बताया कि निगरानी बढ़ाई गई है। किसानों को भी क्रय केंद्रों पर तौल कराने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed