फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vehicle of Union Minister s convoy stuck in mud

UP: कीचड़ में फंसी केंद्रीय मंत्री के काफिले की गाड़ी, ट्रैक्टर से खींचकर निकाली गई... देखें वीडियो

Sun, 03 Aug 2025 06:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत/गजरौला
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत/गजरौला Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Aug 2025 06:43 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री ने रविवार को जिले में कई गांवों में जन संवाद किया। शिवनगर से पहले उन्होंने गजरौला मुस्तकिल गांव में जनसंवाद किया। ग्रामीणों की समस्याएं जानी और अफसरों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Vehicle of Union Minister s convoy stuck in mud
कीचड़ में फंसी मंत्री के काफिले की कार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर में जनसंवाद करने जा रहे केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की गाड़ी गांव के बाजार में कीचड़ में फंस गई। पीछे चलने वाली अन्य गाड़ियां भी रुक गईं। पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अफसर भी हरकत में आ गए। आनन-फानन में गांव से ट्रैक्टर मंगाया गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी को ट्रैक्टर में बांध के खींचा गया। गाड़ी निकलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। इसी क्षतिग्रस्त रास्ते से कई गांवों के ग्रामीण रोजाना आवागमन करते हैं। गड्ढे और सड़क की जर्जर हालत ग्रामीणों को दर्द दे रही है, लेकिन विभागीय अफसर कागजों पर ही विकास की गंगा बहाने में जुटे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने रविवार को जिले में कई गांवों में जन संवाद किया। शिवनगर से पहले उन्होंने गजरौला मुस्तकिल गांव में जनसंवाद किया। ग्रामीणों की समस्याएं जानी और अफसरों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed