{"_id":"69e3e83dbbfb04cf540cd053","slug":"vehicle-market-booms-demand-for-light-jewellery-in-bullion-business-increases-by-30-percent-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-157647-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वाहन बाजार गुलजार, सराफा में हल्के आभूषणों की मांग, 30 प्रतिशत व्यापार बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वाहन बाजार गुलजार, सराफा में हल्के आभूषणों की मांग, 30 प्रतिशत व्यापार बढ़ा
विज्ञापन
शहर की एक सराफा दुकान पर आभूषण खरीदते ग्राहक। स्रोत व्यापारी
पीलीभीत। अक्षय तृतीया को लेकर वाहन बाजार गुलजार है। वहीं, सराफा बाजार में ग्राहक हल्के आभूषणों की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस वर्ष व्यापार बेहतर होने की उम्मीद है।
अक्षय तृतीया आज है। ऐसे में वाहन बाजार भी पूरी तरह से सज गया। लोगों में अक्षय तृतीया को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पर्व से पूर्व ही लोगों ने वाहनों की बुकिंग की है।
दोपहिया वाहन व्यापारी राम अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार का व्यापार बेहतर रहने वाला है। अक्षय तृतीया को लेकर 12 वाहनों की बुकिंग की गई है। शादी का सीजन होने के साथ ही बिक्री भी काफी हो रही है। ऐसे में वाहनों की कमी भी है। पूछताछ के लिए भी काफी ग्राहक पहुंच रहे हैं। इस बार करीब 30 प्रतिशत व्यापार बढ़ा है। वहीं, कार व्यापारी शोभित गुप्ता ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर करीब 12 वाहनों की एडवांस में बुकिंग है, जिन्हें आज डिलवरी देनी है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार व्यापार काफी बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सोने पर महंगाई की मार
सोना-चांदी पर महंगाई की मार है। ऐसे में व्यापार भी काफी प्रभावित है। व्यापारियों की मानें, तो पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब 30 प्रतिशत व्यापार हल्का है। शहर के सराफ ने बताया कि इस बार ग्राहक कारीगरों के हाथों के बने आभूषण कम पसंद कर रहे हैं। क्योंकि यह वजन में काफी अधिक है। वहीं ग्राहक मशीनों से निर्मित पांच ग्राम, आठ ग्राम तक के आभूषणों को पसंद कर रहे हैं। अधिकांश लोग शादी विवाह से संबंधित खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।