{"_id":"65ac21e411840c6eed07264f","slug":"veer-veerangana-team-won-in-tent-construction-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-11045-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टेंट निर्माण में वीर वीरांगना टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टेंट निर्माण में वीर वीरांगना टीम ने मारी बाजी
Sun, 21 Jan 2024 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे दो दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शनिवार को समापन हो गया। दैवी आपदा से बचने और टेंट निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। टेंट निर्माण में वीर वीरांगना टीम ने बाजी मारी।
प्रशिक्षण में कॉलेज के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षक योगेश मौर्य ने स्काउट गाइड के नियम, प्रार्थना, झंडा गीत, ताली बजाना, नियम, प्रतिज्ञा, प्राथमिक चिकित्सा, संकेत वार्ता का प्रशिक्षण दिया। शनिवार को भोजन बनाना, दैवीय आपदा से बचाव, टैंट निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। स्काउट गाइड ने टैंट बनाए। प्रधानाचार्य यशवीर सिंह, स्कूल प्रबंधक केशव कुमार गुप्ता, अनुराग गुप्ता, कार्यालय प्रमुख हरीश कुमार आदि ने टेंटों का निरीक्षण किया। इसमें वीर वीरांगना टोली पहले, मोरनी टोली दूसरे, मोर टोली तीसरे स्थान पर रही।