फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   vat savitri vrata

पूजा करने पहुंची सुहागिनों पर मधुमक्खियों का हमला

Fri, 11 Jun 2021 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
vat savitri vrata
शहर में वट अमावस्या पर पूजा अर्चना करतीं सुहागिनें। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। वट अमावस्या को लेकर डाक बंगले में पूजन करने पहुंची महिलाओं पर बृहस्पतिवार सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे महिलाओं में भगदड़ मच गई। बाद में कुछ लोगों ने धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया, तब कहीं जाकर महिलाएं पूजन कर सकीं।
विज्ञापन

वट अमावस्या की पूजा करने को नगर की अधिकांश महिलाएं लाइन पार स्थित जिला पंचायत के डाक बंगले में पहुंचती हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे से ही महिलाओं के डाकबंगले में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हालांकि सुबह के समय बूदाबांदी हो रही थी। इस दौरान वट वृक्ष के समीप एक पेड़ में लगी मधुमक्खियों के छत्ते को किसी ने छेड़ दिया। करीब आठ से 10 महिलाओं और बच्चों को मधुमक्खियों ने काट लिया। भगदड़ देख कुछ लोगों ने आननफानन में आग जलाकर आसपास धुआं किया, तब कहीं जाकर मधुक्खियां दूर हुईं। पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़ दोपहर करीब डेढ़ बजे तक रही। इस दौरान महिलाओं में मधुमक्खियों का डर सताता रहा।
विज्ञापन

इधर, सिरसा रोड, दुर्गा मंदिर परिसर में सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर उपवास रखा। अमरैयाकलां, भगवंतापुर, घुंघचाई, कसगंजा में भी वट अमावस्या पर सुहागिनों ने विधि- विधान से पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की सलामती के लिए की वट अमावस्या पूजा
पीलीभीत। पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर उपवास रखा।
शहर की अशोक कॉलोनी, मोहल्ला गोपाल सिंह, यशवंतरी देवी मंदिर, निरंजनकुंज कॉलोनी समेत कई मंदिरों में बृहस्पतिवार सुबह से ही सुहागिनें पूजा के लिए जुटने लगीं। पूजन के दौरान सुहागिनों ने सामाजिक दूरी का भी खासा ख्याल रखा। इस दौरान सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा। व्रती सुहागिनों ने विधि विधान से सावित्री, सत्यवान, यमराज के चित्र रखकर वट वृक्ष की पूजा की।

बीसलपुर। सुहागिनों ने व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की और पति की दीर्घायु होने की प्रार्थना की। पूजा अर्चना का सिलसिला सुबह छह बजे से दोपहर करीब दो बजे तक जारी रहा। घरों में पकवान बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed