फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vashi Khan custodial death case reached Human Rights Commission

Pilibhit News: मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया वशी खां की मौत का मामला, पुलिसकर्मियों से होगी पूछताछ

Wed, 01 Nov 2023 08:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Nov 2023 08:05 AM IST
सार

हिरासत में वशी खां की मौत के मामले में बरखेड़ा थाना पुलिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यह मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। आयोग ने मामला दर्ज भी कर लिया है। 

विज्ञापन
Vashi Khan custodial death case reached Human Rights Commission
परिजन, वशी खां का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में पुलिस हिरासत में हुई वशी खां के मौत के मामले में भले ही जबरदस्त हंगामे के बाद परिजनों ने चुप्पी साध ली हो लेकिन मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। मानवाधिकार आयोग ने मामला दर्ज कर लिया है। मानवाधिकार आयोग की जांच में अब बरखेड़ा पुलिस फंस सकती है। पुलिस की बनाई कहानी में इतना झोल है कि वह इस मामले में पूरी तरह से फंसती नजर आ रही है।

विज्ञापन


बरखेड़ा थाना पुलिस ने बिलसंडा के पहाड़गंज गांव के वशी खां को 26 अक्तूबर की रात को उसके घर से पकड़ा था। पुलिस का कहना है कि वशी को पकड़कर थाने ले आया गया। यहां रात करीब 10.45 बजे फिर रात 2.35 बजे उसकी तबियत खराब हुई। 2.35 बजे उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। 3.55 बजे वशी मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंBareilly News: पति ने पहले दिया तीन तलाक... फिर भाई से हलाला करने को पत्नी पर बनाया दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया था ये कारण 
सरकारी कागजों में वशी की मौत तड़के हो चुकी थी। 27 अक्तूबर का पूरा दिन बीत गया, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शाम को सवा छह बजे पोस्टमार्टम हुआ। पूरनपुर के डॉक्टर सौरभ गंगवार व अमरिया के डॉ. प्रदीप कुमार ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक होना पाया गया। शरीर पर चोट के निशान भी मिले। पीठ व हाथों पर चोट के निशान भी मिले। इतना ही नहीं जब वशी के शव ले जाया जा रहा था, तब उसके सिर पर पट्टी बंधी साफ दिख रही थी।

मानवाधिकार आयोग ने इस मामले का संज्ञान ले लिया है। मानवाधिकार आयोग कार्यालय लखनऊ की तरफ से बताया गया कि इस मामले को पंजीकृत कर लिया गया है। जिले की पुलिस की रिपोर्ट भी आ गई है। इसमें हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया है। मानवाधिकार आयोग की जांच में अब बरखेड़ा पुलिस को तमाम सवालों के जवाब देने होंगे।

थाने के पुलिसकर्मियों में खलबली
पुलिस हिरासत में हुई वशी की मौत के बाद बरखेड़ा थाने के पुलिसकर्मियों ने चुप्पी साध ली है। कोई कुछ बताने को तैयार नहीं। जांच में 27 अक्तूबर को बरखेड़ा थाने के पहरा से लेकर जीडी में इंट्री करने वाले मुंशी, थाने के नाइट इंचार्ज, हवालात पहरा सबसे पूछताछ हो सकती है। सीएचसी में भर्ती कराने वाले दरोगा मनवीर सिंह व जिला अस्पताल में भर्ती कराने वाले सिपाही अंकित कुमार को भी जवाब देना होगा। इससे थाने के पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed