फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Varun Gandhi attacked Yogi government Said farmer forced to commit suicide fraudsters are living luxurious life

सरकार पर हमलावर हुए वरुण गांधी: कहा- किसान आत्महत्या को मजबूर, धोखाधड़ी करने वाले जी रहे वैभवशाली जीवन

Sun, 13 Feb 2022 11:03 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Feb 2022 11:03 PM IST
सार

दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। जिसमें उन्होंने जालौन के किसान की मौत और 28 बैंकों के साथ 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का जिक्र किया है।

विज्ञापन
Varun Gandhi attacked Yogi government Said farmer forced to commit suicide fraudsters are living luxurious life
Varun Gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

सांसद वरुण गांधी ने रविवार को अपनी ही सरकार को एक बार फिर घेरते हुए ट्वीट किया। सांसद ने अपने ट्वीट में कहा कि मामूली कर्ज पर किसान की कुर्की होती है या फिर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ता है। दूसरी ओर हजारों करोड़ चोरी करने वालों को आसानी से जमानत मिल जाती है। ऐसे लोग अपने वैभलशाली जीवन में लौट जाते हैं।

विज्ञापन

 
पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के सांसद वरुण गांधी ने जालौन जनपद के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव लहरकनार निवासी कर्ज में डूबे किसान गोविंद सिंह (55) की मौत के संबंध में प्रकाशित खबर टैग की है। इसके साथ ही अमर उजाला की एक अन्य खबर 28 बैंकों के साथ 23 हजार करोड़ की सबसे बड़ी धोखाधड़ी को भी ट्वीट के साथ टैग किया है।
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है कि सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। इससे पहले वह निजीकरण, लखीमपुर में किसानों को कुचलने, गन्ना किसानों के भुगतान, रोजगार की मांग कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज के मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed