फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   valmiki Jyanti

बारिश के कारण नहीं निकली शोभायात्रा, पूजा अर्चना कर मनाई वाल्मीकि जयंती

Mon, 10 Oct 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:40 AM IST
सार

बारिश के कारण जयंती के मौके पर शोभायात्राओं को स्थगित कर दिया गया।इसीलिए शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया है।बीसलपुर।मोहल्ला दुबे स्थित वाल्मीकि मंदिर में रविवार सुबह श्रद्धालुओं ने रामायण का पाठ किया।

विज्ञापन
valmiki Jyanti
अमरिया में वाल्मीकि जयंती पर्व पर सजी झांकी। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। महर्षि वाल्मीकि जयंती रविवार को मनाई गई। बारिश के कारण जयंती के मौके पर शोभायात्राओं को स्थगित कर दिया गया। मंदिरों में पूजा पाठ की गई। बारिश रुकने के बाद बीसलपुर में 14 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जबकि शहर में अभी तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

शहर में शोभायात्रा आयोजन समिति के विकास वाल्मीकि ने बताया कि लगातार बारिश से शहर में जलभराव हो गया है। सभी सड़कों पर पानी भरा हुआ है। बारिश भी लगातार हो रही है। इसीलिए शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीसलपुर। मोहल्ला दुबे स्थित वाल्मीकि मंदिर में रविवार सुबह श्रद्धालुओं ने रामायण का पाठ किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी अशर्फीलाल, रामसरन, राजकुमार, अमन कुमार, रूपलाल, सुरेश चंद्र, रोहित कुमार, सतीश चंद्र, उमाशंकर और सनोर समेत काफी श्रद्धालु मौजूद थे। श्रद्धालुओं ने घरों में भी महर्षि वाल्मीकि की पूजा अर्चना की। शोभायात्रा के संयोजक रामसरन वाल्मीकि ने बताया कि बारिश के कारण रविवार को वाल्मीकि शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी। अब यह शोभायात्रा 14 अक्तूबर की शाम को नगर में बैंडबाजों के साथ निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को वाल्मीकि मोहल्ले में झांकियों को सजा कर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर माखन लाल वाल्मीकि, चंद्र प्रकाश गुप्ता, महेश, विनोद कुमार, सुनील,अजय कुमार, सागर वाल्मीकि, महेंद्र कुमार,लखन, सुरेश गुप्ता, सुशील गुप्ता,जानकी सागर, नेम चंद आदि मौजूद रहे।

महार्षि वाल्मीकि जयंती पर हुआ हवन, पूजन
पूरनपुर। महार्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर के वाल्मीकि मंदिर में हवन पूजन हुआ। धार्मिक समारोह का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया। नगर पालिका सदस्य अमन वाल्मीकि ने बताया कि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में शोभायात्रा निकाली जानी थी। मगर बारिश के चलते नहीं निकाली जा सकी। प्रशासन से अनुमति लेने के बाद 15 अक्तूबर को नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed