फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uttarakhand car accident The three deaths

कार दुर्घटना में उत्तराखंड के तीन लोगों की मौत

Fri, 25 Dec 2015 12:04 AM IST
majola
majola Updated Fri, 25 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

सितारगंज रोड पर भकतनिया फार्म के पास बृहस्पतिवार को कार दुर्घटना में उत्तराखंड के तीन लोगों की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के थाना बाजपुर के रामराज फार्म निवासी 26 वर्षीय राहुल अग्रवाल बृहस्पतिवार को कार द्वारा न्यूरिया स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। कार में उनके पिता 62 वर्षीय शीशपाल अग्रवाल, 35 वर्षीया विवाहित बहन विनीता और भांजी चार वर्षीया परी भी सवार थी। रास्ते में करीब 1.30 बजे मझोला से कुछ दूर पहले ही संतुलन बिगड़ जाने से कार सड़क किनारे स्थित शीशम के पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में विनीता और परी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल शीशपाल और राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शीशपाल की भी मौत हो गई। चौकी पुलिस ने शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर मृतकों के घर वाले और अधिकांश रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed